सोनिया गांधी पर पत्रकार के आरोपों से भड़के चिदंबरम, मांगे सबूत

Updated on 20-10-2022 05:35 PM

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। विरोधी उनकी तुलना देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कर रहे हैं, जिनके बारे में भाजपा अक्सर कहा करती थी कि वह एक रबर स्टांप पीएम हैं। कल एक अंग्रेजी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान एक पत्रकार ने यह तुलना की, जिसको लेकर कांग्रेस नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ''कल  एक टीवी शो में एक वरिष्ठ पत्रकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ बेहूदा और अपमानजनक आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन कर पीएमओ की गुप्त फाइलें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास ले जाया गया। शो देखकर मैंने तुरंत इसका विरोध किया। पैनल में शामिल प्रवीण चक्रवर्ती ने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है।''


चिदंबरम आगे लिखते हैं, ''कुछ रक्षात्मक जवाबों के बाद वह सबूत पेश करने के लिए तैयार हो गईं। हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि सबूत पेश करने का उनका समय शुरू हो चुका है। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने बेतुके और गैर-जिम्मेदाराना आरोप को साबित करें।''

चिदंबरम के ट्वीट के रिट्वीट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक तवलीन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ''पीएमओ में काम करने वाले लोगों ने सरकारी फाइलों को 10 जनपथ तक पहुंचाने वाले अधिकारियों का नाम लिया है। पूर्व मंत्रियों ने सोनिया गांधी से आदेश लेना स्वीकार किया है। वही वास्तविक पीएम थीं और अब वह वास्तविक कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगी।''




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.