मुर्गी हो गई दाल बराबर, और चिकन से महंगा हो गया टमाटर

Updated on 12-07-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: एक कहावत है, घर की मुर्गी दाल बराबर। इस समय घर की ही नहीं, बाहर की मुर्गी का भाव भी दाल के बराबर ही हो गया है। महंगाई की वजह से इस समय अरहर दाल की खुदरा कीमत 200 रुपये किलो के आसपास है। और चिकन की कीमत घट गई है। यह भी करीब 200 रुपये किलो ही बिक रहा है। आप चाहे चिकन बनाएं या कोई भी सब्जी, लगभग सब जगह टमाटर का यूज है। लेकिन चिकन या कोई भी सब्जी बनाने में यूज होने वाला टमाटर चिकन से भी महंगा हो गया है। पिछले कई दिनों से लगातार जोरदार बारिश क्या हुई, दिल्ली के कुछ बाजारों में टमाटर का खुदरा भाव 250 से 260 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

​मुर्गी क्यों हो गई सस्ती

इस समय सावन महीना चल रहा है। इस दौरान अधिकतर हिंदू मांसाहारी भोजन त्याग देते हैं। इसलिए चिकन की बिक्री धड़ाम है। तभी तो इसका रेट घट कर 200 से 220 रुपये किलो तक गिर गया है। वहीं महंगाई की वजह से दाल महंगी हो गई है। इस समय अरहर या तुअर दाल की कीमत भी 200 रुपये किलो के आसपास पहुंच गई है। मतलब कि आप कह सकते हैं बाहर की मुर्गी भी दाल बराबर।

टमाटर हो गया चिकन से भी महंगा

इन दिनों टमाटर की कीमत भी चिकन से ज्यादा है। दरअसल, गर्मी के दिनों में दिल्ली एनसीआर के बाजारों में अधिकतर टमाटर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक से आते हैं। इस समय हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल में तो बारिश और सैलाब की वजह से सड़कें भी तबाह हो गई हैं। इससे पहले गुजरात में जो चक्रवात आया था, उससे टमाटर की फसल बरबाद हो गई।

अच्छे किस्म के टमाटरों की भयंकर किल्लत

दिल्ली में इन दिनों टमाटर की आवक काफी कम हो गई है। उसमें भी अच्छे किस्म के टमाटर की भारी किल्लत है। इसलिए दिल्ली के कुछ पॉश इलाकों में बढिया टमाटर 250 से 260 रुपये किलो बिक रहा है। क्वालिटी से समझौता करें मतलब कि सड़े गले टमाटर लें तो यह आपको 150 रुपये किलो भी मिल सकता है।

कहां से आ रहे टमाटर

आजादपुर मंडी के एक टमाटर विक्रेता का कहना है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से टमाटर नहीं के बराबर आ रहा है। कल इन दोनों राज्यों से कुल आठ बड़े ट्रक जबकि छह छोटे ट्रक टमाटर के पहुंचे। कर्नाटक से भी कुछ ट्रकों के पहुंचने की खबर है। हरियाणा और यूपी से जो लोकल टमाटर मंडी आता था, उसकी फसल बीते कुछ दिनों की बारिश में बरबाद हो गई। टमाटर के पौधे गल गए।

20 फीसदी रह गई है सप्लाई

आजादपुर मंडी के कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों यहां टमाटर की सप्लाई काफी कम हो गई है। उनका कहना है कि सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों 20 फीसदी ही टमाटर दिल्ली आ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के आजादपुर मंडी से सिर्फ दिल्ली के ही सब्जी विक्रेता टमाटर नहीं खरीदते बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों से भी सब्जी विक्रेता यहां आ कर टमाटर खरीदते हैं। इन दिनों वे निराश होकर वापस जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.