मुर्गी हुई दाल बराबर, आलू-प्याज-टमाटर ने उड़ाए होश

Updated on 07-06-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: एक कहावत है 'घर की मुर्गी दाल बराबर'। मतलब कि यदि घर की मुर्गी हो तो लोग उसकी महंगाई पर ध्यान नहीं देते और दाल की तरह उसका जम कर उपभोग करते हैं। लेकिन पिछले महीने बाजार में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। दालें जहां 21 फीसदी महंगी हो गईं वहीं ब्रॉयलर चिकन 16 फीसदी सस्ता हो गया। आलू, टमाटर और प्याज की तो बात ही मत पूछिए। टमाटर जहां 39 फीसदी महंगा हो गया वहीं प्याज 43 फीसदी और आलू 41 फीसदी चढ़ गया।

वेज थाली 9 फीसदी महंगी

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मंथली ‘रोटी-राइस रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक बीते मई में एक साल पहले के मुकाबले वेज थॉली 9 फीसदी महंगी हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि आलू, प्याज और टमाटर की महंगाई के चलते घरों में तैयार की जाने वाली वेज थॉली की कॉस्ट मई में सालभर पहले के मुकाबले 9% बढ़कर 27.80 रुपये रही। अप्रैल में यह सालभर पहले के मुकाबले 8% बढ़ी थी।

नॉन-वेज थाली 7 फीसदी सस्ती


आलोच्य महीने में ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में नरमी के चलते मई में नॉन-वेज थाली की लागत 7% घटकर 55.90 रुपये रही। इससे पहले अप्रैल में भी नॉन-वेज थाली की कॉस्ट सालभर पहले के मुकाबले 4% घटी थी।


क्यों महंगी हुई प्याज


इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई के मुकाबले इस बार टमाटर के दाम 39% बढ़े हैं। प्याज की कीमत बढ़ने के कई कारण हैं। एक तो रबी सीजन में प्याज की आवक घटी है। दूसरी तरफ सरकार ने प्याज का निर्यात खोल दिया है। इस समय बंगलादेश में प्याज की कीमत 100 रुपये किलो के आसपास है। जाहिर है कि भारतीय निर्यातक वहां महंगे कीमत पर प्याज भेज रहे हैं। इससे घरेलू बाजार में भी प्याज के दाम चढ़ गए।

आलू के दाम क्यों चढ़े


देश में आलू उत्पादन के लिए कुछ इलाके फेमस हैं। जैसे उत्तर भारत में दिल्ली एनसीआर के पास आगरा-फरूखाबाद का क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके। इस साल आगरा-फरूरखाबाद के क्षेत्र में तो सबकुछ नार्मल है, लेकिन पश्चिम बंगाल में आलू की फसल को नुकसान हुआ है। दरअसल वहां बेमौसम की बारिश से आलू की फसल पर असर पड़ा है। इस वजह से आलू के दाम में 41 फीसदी का इजाफा देखा गया। गर्मी बढ़ने से टमाटर की कीमत भी 40 फीसदी बढ़ गई।

चावल-दाल भी हुए महंगे


रिपोर्ट के मुताबिक, वेज थाली की लागत में 13% हिस्सेदारी चावल की और 9% हिस्सेदारी दालों की है। मई में चावल के दाम सालभर पहले के मुकाबले 13% और दालों के 21% बढ़ गए। अप्रैल में चावल के दाम में 14% और दालों में 20% की बढ़त दिखी थी।

कई चीजों के दाम घटे भी हैं


मई में जीरा के दाम 37%, मिर्च के 25% और वेजिटेबल ऑयल के दाम 8% घटे। अगर ऐसा नहीं होता तो वेज थाली की लागत और बढ़ जाती। अप्रैल में जीरा 40 प्रतिशत, मिर्च 31 प्रतिशत और वेजिटेबल ऑयल 10 प्रतिशत सस्ते हुए थे। मई में नॉन-वेज थाली की कॉस्ट 7% घटने में बड़ा योगदान ब्रॉयलर की कीमतों में सालभर पहले के मुकाबले 16% कमी का रहा। अप्रैल में ब्रॉयलर के दाम 12% घटे थे।

मांसाहारियों ने थाली से दाल हटा कर चिकन शामिल कर लिया


हालांकि अप्रैल से तुलना करने पर मई में वेज थाली की कॉस्ट 1% बढ़ी दिख रही है और नॉन-वेज थाली की लागत 1% कम रही। अप्रैल के मुकाबले मई में वेज थाली महंगी होने में आलू के दाम में 9% बढ़त का बड़ा हाथ रहा। वहीं, नॉन-वेज थाली की लागत में 50% हिस्सा रखने वाले ब्रॉयलर का दाम अप्रैल के मुकाबले मई में 2% घटा। इससे नॉन-वेज थाली सस्ती हुई। क्रिसिल के मुताबिक, उसने इस स्टडी में जो वेज थाली चुनी, उसमें रोटी, चावल, दाल, तेल-मसाले, दही और सलाद के अलावा सब्जियों (आलू, प्याज और टमाटर) को शामिल किया गया। नॉन-वेज थाली में दाल को हटाकर उसकी जगह पर चिकन ला दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.