कांग्रेस के अधिवेशन में छत्तीसगढ़ का बड़ा योगदान:स्वास्थ्य मंत्री सिंहेदव ने सुनाए पुराने किस्से, बोले- हाथियों पर लादकर पहुंचाया जाता था राशन

Updated on 07-12-2022 07:14 PM

रायपुर। अगले साल रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन होने वाला है। करीब डेढ़ सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी और उसके सफर को लेकर कई रोचक किस्से भी हैं। इनमें से कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं। आजादी के पूर्व जब भी कांग्रेस के चिंतन शिविर या राष्ट्रीय अधिवेशन होते थे, उनमें छत्तीसगढ़ का भी योगदान होता था। कांग्रेस के बड़े आयोजनों में मिल-जुलकर साधन जुटाते थे। तब राजनीतिक दलों के पास पैसे नहीं होते थे। तब हाथियों पर लादकर यहां से रसद भेजी जाती थी।

कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भास्कर को बताया कि सन 1940 के दशक में कांग्रेस का जबलपुर के पास त्रिपुरी अधिवेशन हुआ था। इसमें नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को कांग्रेस नेता चुना गया था। तब तत्कालीन सरगुजा महाराज ने 54 हाथियों का एक बड़ा दल त्रिपुरी भेजा था। यह वहां रसद लेकर गया था। जिसमें दाल, चावल, आटा और अन्य राशन शामिल था। इसके अलावा बिहार के रामपुर कांग्रेस अधिवेशन में भी नेताओं के लिए रसद सरगुजा राजपरिवार ने ही भेजी थी।

अंग्रेज रियासतें जब्त करने मुहीम चला रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी की वजह से नहीं कर पाए। सरगुजा राजपरिवार कांग्रेस के साथ रहा। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को भी जब अंग्रेज ढूंढ रहे थे। तब वे सरगुजा में आकर पनाह लिए थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी यहां शिक्षक बनकर छिपकर रहे थे। बाद में वे देश के राष्ट्रपति बने। इसलिए सरगुजा में भी उनकी याद में राष्ट्रपति भवन बनाया गया है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। इसमें सीएम भूपेश बघेल और सिंहदेव व वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे।

यहां के हाथी जहांगीर की सेना में
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट संदीप पौराणिक बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में हाथियों का इतिहास बहुत पुराना है। अंग्रेज लेखक फोरसिथ द्वारा लिखित पुस्तक हाई लैण्ड्स ऑफ इंडिया में वर्णन है कि वर्ष 1890-1900 के बीच अमरकंटक, बेलगहना, पेण्ड्रा, रतनपुर से लाफागढ़ सरगुजा तक हाथियों के कई झुण्ड देखे जाते थे।

दिलचस्प है कि जहांगीर की सेना में लगभग 40 हजार हाथी थे। उनमें अधिकांश छत्तीसगढ़ से ही भेजे गए थे। 19वीं सदी तक हाथी लगभग पूरे भारत में पाया जाता था। सरगुजा राज परिवार द्वारा भी हाथियों को पकड़कर पालतू बनाने तथा इन्हें अन्य राज्यों में राजा महाराजाओं को बेचे जाने के प्रमाण दस्तावेजों में मौजूद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.