अफ्रीकन कलाकारों पर चढ़ा छत्तीसगढ़िया रंग, मोजांबिक से आए आर्टिस्ट जोश में बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

Updated on 31-10-2022 05:44 PM

1 नवंबर से शुरू हो रहे राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव में विदेशी कलाकार रायपुर आ रहे हैं। राजधानी पहुंचे अफ्रीकन कलाकारों पर छत्तीसगढ़िया रंग चढ़ गया। जब एयरपोर्ट से बाहर आए तो अपनी स्थानीय भाषा में चिल्लाते हुए खुशी जाहिर की। इसके बाद बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। ये देखकर हर कोई हैरान नजर आया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने न्यूजीलैंड, रूस, टोगा और मोजांबिक के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। 3 नवंबर तक राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। विदेशी कलाकारों का स्वागत करने मंत्री अमरजीत भगत खुद एयरपोर्ट गए थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव के कार्यक्रम में इन विदेशी कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी। साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टालों, प्रवेश द्वारों की सजावट अंतिम चरण में है। यहां दुनिया के 9 देश मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टाल, फूड जोन में 24 स्टाल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टाल बनाए जा रहे हैं।

ये रूट प्लान है काम का

महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था -जिला महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शक रिंग रोड नंबर 1 से होकर सरोना ब्रिज के किनारे सर्विस रोड से पुराना आमानाका थाना कांगेर वैली स्कूल मार्ग से होते हुए निर्धारित एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

दुर्ग भिलाई राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था - जिला दुर्ग व राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर एम्स हॉस्पिटल महोबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था - जिला बिलासपुर, बेमेतरा एवं कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शक भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होते हुए एम्स हॉस्पिटल, मोहबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल एवं एनआईटी पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

राजधानी रायपुर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था - रायपुर शहर एवं जिले से आने वाले दर्शक शास्त्री चौक जय स्तंभ चौक आमापारा तिराहा आश्रम तिराहा डीडीयू नया मार्ग तिराहा से निर्धारित एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.