एमपी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज

Updated on 14-10-2025 12:17 PM

रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए।  इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष  नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एमपी ट्रैवल मार्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर लगाए गए स्टॉल में राज्य के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और जनजातीय स्थलों की सुंदर झलकियां प्रदर्शित की गईं। इसमें वन्यजीव पर्यटन, इको-टूरिज़्म और फिल्म पर्यटन की अवधारणा को भी दर्शाया गया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विभिन्न राज्यों और देशों से आए ट्रैवल एजेंट्स, निवेशकों और पर्यटन विशेषज्ञों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों और वहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोर्ड पदाधिकारियों ने अन्य राज्यों के ट्रेवल्स एजेंट और निवेशकों को छत्तीसगढ़ के लिए आमंत्रित किया। चर्चा का मुख्य विषय पर्यटन क्षेत्र में संयुक्त निवेश और सहयोग के नए आयाम रहे।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ भारत के हृदय में स्थित वह भूमि है जहाँ प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। यहाँ की हरियाली, जलप्रपातों की कल-कल ध्वनि और जनजातीय संस्कृति पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि यह स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बने।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री  धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। यहां आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविज़न निर्माता सुश्री एकता कपूर, अभिनेता  गजराज राव और  रघुबीर यादव, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सूरी, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के अध्यक्ष  रवि गोसाईं सहित 27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया।

एमपी ट्रेवल मार्ट 2025 के आयोजन के दौरान 3000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग्स आयोजित हुई, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नई साझेदारियों के द्वार खुले। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की सशक्त भागीदारी से राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.