रजत महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

Updated on 06-11-2025 01:22 PM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा लगाए गए स्टॉल ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस स्टॉल में जिले के विभिन्न क्लस्टरों से जुड़ी स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित ग्रामीण उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है।

स्टॉल में कच्ची घानी सरसों तेल, बांस से निर्मित सुपा पापड़, हल्दी-मिर्च पाउडर, मल्टीग्रेन आटा, सरपबती गेहूं का आटा, रागी का आटा, बेसन, मक्का का आटा जैसे शुद्ध एवं स्थानीय उत्पाद रखे गए हैं। सभी उत्पाद महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए हैं, जो न केवल गुणवत्ता में बेहतर हैं बल्कि स्थानीय संसाधनों के उपयोग और स्वदेशी उत्पादन को भी प्रोत्साहन दे रहे हैं।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यह उत्पाद क्लस्टर स्तर पर निर्मित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों की अच्छी खासी भीड़ है, और अब तक 21 हजार रुपए से अधिक की बिक्री हो चुकी है। आगंतुक इन उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की सराहना करते हुए इनके निर्माण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।

महिलाओं ने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला है। पहले जहां वे घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, वहीं अब अपने उत्पादों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती ममता ने बताया, “बिहान योजना से हमें प्रशिक्षण और बाजार दोनों मिले हैं। आज हमारे उत्पाद राज्योत्सव जैसे बड़े मंच पर लोगों तक पहुंच रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे दर्शकों ने भी महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बन चुके हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का यह स्टॉल न केवल महिलाओं की मेहनत और स्वावलंबन की कहानी कहता है, बल्कि “नवा छत्तीसगढ़” के उस सपने को भी साकार करता है, जिसमें हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.