धमतरी में चेटीचंड महोत्सव...महिलाओं की भव्य बाइक रैली

Updated on 20-03-2026 12:30 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं सफेद तथा केसरिया वेशभूषा में शामिल हुईं।

बाइक रैली शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू हुई। डीजे की धुन पर थिरकती महिलाएं करीब डेढ़ किलोमीटर तक रैली में शामिल रहीं। रैली विंध्यवासिनी मंदिर से रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार होते हुए शहर के प्रमुख स्थल मकई चौक पहुंची।

महाआरती के साथ हुआ समापन

मकई चौक में भगवान झूलेलाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।

हर वर्ष निकलती है पारंपरिक रैली

सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी ने बताया कि इष्ट देव झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर्व पर आती है, जो हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र मास में मनाई जाती है। इस मौके पर हर साल बाइक रैली का आयोजन किया जाता है।

800 से अधिक महिलाओं की रही सहभागिता

रैली में करीब 800 महिलाएं बाइक पर सवार रहीं, जबकि 50 से ज्यादा ई-रिक्शा भी शामिल रहे। महिलाओं ने सफेद वस्त्र के साथ केसरिया परिधान तथा पगड़ी धारण की, जो सनातन परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।

10 सालों से जारी है आयोजन

यह आयोजन लगभग 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले धमतरी में ही इस तरह की स्कूटर रैली की शुरुआत हुई थी।

महापौर ने की सराहना

महापौर रामू रोहरा ने आयोजन को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली में सभी समाजों की भागीदारी देखने को मिली, जो सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश देती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.