मैच के पहले चेक कर रहे थे बैट, जब गेंदबाजों पर बरसाए रन तो वैभव सूर्यवंशी से मिले हार्दिक पंड्या, यूं बढ़ाया हौसला

Updated on 08-04-2026 12:06 PM
गुवाहाटी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। जिस तरह से वह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मुश्किल टी20 लीग (आईपीएल) में खुद को साबित कर रहे हैं, वो कमाल हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने महफिल लूट रखी है। उनका आक्रमक अंदाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते मंगलवार को भी दिखा। मैच के बाद इसकी सरहाना खुद एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी की। हालांकि मैच से पहले हार्दिक सूर्यवंशी का बल्ला भी चेक करते हुए नजर आए थे।

सिर्फ 14 गेंद में ठोके 39 रन

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 14 गेंद में 39 रन बनाए। उन्होंने 278.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 चौका और 5 छक्के अपनी पारी के दौरान उड़ाए। इस तरह की तूफानी पारी के बाद हार्दिक पंड्या ने भी वैभव सूर्यवंशी को सराहा

हार्दिक ने थपथपाया वैभव का सीना और जमकर सराहा

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे तो स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलते हुए उनका सीना थपथपाया था। वहीं मैच के बाद दिए बयान में भी हार्दिक ने सूर्यवंशी की सरहाना की थी। '17 या 16 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना काफी आकर्षक है। हमने मैच की तैयारी करते हुए उनके बारे में काफी बातचीत की। तो हां जिस तरह से वो बैटिंग करते हैं, जिस तरह से उनकी बैखौफ खेलने वाली अप्रोच है, जिस तरह के उनके शॉट्स हैं, उसे देखना अद्भुत है। मैं उन्हें भविष्य के लिए गुड लुक विश करता हूं।'

राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार आगाज किया है। उन्होंने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वे अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारे हैं। 6 अंक के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.