कम कीमत पर आइफोन का लालच देकर 1.34 लाख रुपये ठगे

Updated on 18-07-2023 04:13 PM
भोपाल। राजधानी में साइबर क्राइम के अपराधों की शिकायत के बाद जांच प्रक्रिया की हालत किस कदर लचर होती है, इसका अंदाजा टीला जमालपुरा में सामने आए एक मामले से लगाया जा सकता है, जहां सस्‍ते में आइफोन बेचने का लालच देकर एक युवक से ठगी की गई। इसमें दो साल से ज्‍यादा वक्‍त तक पुलिस सिर्फ जांच के नाम पर शिकायतकर्ता को बुलाकर उसके बयान दर्ज करती रही, लेकिन एफआइआर दर्ज करने के नाम पर उसे इतना लंबा समय गुजार दिया है कि उसके साथ 1.34 लाख की धोखाधड़ी करने वालों का कोई अता-पता चलने की उम्मीद न के बराबर है। टीलाजमालपुरा पुलिस ने अब जाकर इस मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक बाग मुफित साहब टीला जमालपुरा का रहने वाला फैज खान निजी काम करता है। 2 सितंबर 2020 को फैज के मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें 60 हजार रुपये कीमत का आइफोन को केवल 30 हजार रुपये में देने का आफर दिया था, वह उसके लालच में आ गया। फैज ने मोबाइल पर आए संदेश में इंगित उस नंबर को लिया और उस पर फोन लगाकर बात की। आरोपित ने फैज को झांसा देकर अलग-अलग बहाने से कई बार में 1.34 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद भी जब आइफोन नहीं मिला तो इस संबंध में मोहम्मत फैज ने पूरे मामले की शिकायत भोपाल साइबर क्राइम पुलिस को कर दी थी। लेकिन पुलिस ने 2020 में की गई शिकायत को जांच में इतना लंबा लटका दिया कि तकरीबन तीन साल बाद उस मामले की एफआइआर टीलाजमालपुरा में दर्ज की गई है।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व ही रातीबड़ में एक दंपती ने साइबर धोखाधड़ी के चलते खुदकुशी कर ली थी, उससे पहले अपने दोनों मासूम बच्चों को जहर दे दिया था। जब यह मामला सामने आया तो पुलिस के आला अधिकारी अब साइबर अपराध की समीक्षा कर रहे हैं। इस कारण से पुराने मामलों पर एफआइआर दर्ज की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.