मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय में फिर परिवर्तन, 6 माह में सचिव चक्रवर्ती को बदला गया

Updated on 23-07-2025 12:05 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय में सोमवार को एक फिर परिवर्तन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव सिबि चक्रवर्ती एम को बदला गया है। इसके पहले 17 दिन पहले अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजोरा के स्थान पर नीरज मंडलोई को पदस्थ किया गया था। तभी से यह संभावना जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय में नई टीम तैनात होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव पदस्थ करने के बाद अब तक दो बार अधिकारियों की पदस्थापना हो चुकी है।11 जुलाई को राज्य सहकारी विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार देने के साथ विकास मिश्रा को उप सचिव बनाकर संकेत दिए गए थे कि सिबि चक्रवर्ती एम को सचिव पद के दायित्व से मुक्त किया जा सकता है।

सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे अब केवल प्रबंध संचालक भवन विकास निगम रहेंगे।

इसके पहले भरत यादव को सचिव के दायित्व से मुक्त करके सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कुछ और आइएएस अधिकारियों के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.