नाम बदलो और जिंदगीभर सैंडविच मुफ्त पाओ, जानिए कहां मिल रहा है यह ऑफर

Updated on 31-07-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: अगर आप सैंडविच खाने के शौकीन हैं और अपना नाम बदलने में आपको कोई आपत्ति नहीं है तो आपके पास ताउम्र मुफ्त में सैंडविच पाने का मौका है। अमेरिका की मल्टीनेशनल फूड चेन सबवे (Subway) एक अनोखा ऑफर लेकर आई है। हालांकि यह ऑफर केवल अमेरिका के लिए है और अमेरिका का कोई भी एडल्ट इसमें हिस्सा ले सकता है। ऑफर के मुताबिक किसी एक कस्टमर को जिंदगीभर मुफ्त में सैंडविच खाने के मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उसे अपना नाम बदलना पड़ेगा। उसे कानूनी रूप से अपना नाम बदलकर सबवे रखना पड़ेगा। हालांकि इस पर जो भी खर्च आएगा, वह कंपनी पे करेगी।

सबवे ने हाल में इस ऑफर की घोषणा की है। यह कंटेस्ट एक अगस्त को शुरू होगा और चार अगस्त तक चलेगा। जो भी कंटेस्टेंट इसमें विजयी होगा, उसके अपना नाम बदलने के लिए राजी होना होगा तभी वह ऑफर का फायदा उठा पाएगा। सबसे का कहना है कि नाम बदलने के लिए जो भी फीस लगेगी, उसका भुगतान कंपनी खुद करेगी। जीतने वाले कंटेस्टेंट ताउम्र मुफ्त में Deli Hero सैंडविच दिया जाएगा। कंपनी कंटेस्ट विनर के बैकग्राउंड को चेक करेगी और उसे प्राइस जीतने के चार महीने के भीतर नाम में बदलाव के प्रमाण देना होगा।

20 लाख से ज्यादा सैंडविच बिके

कंपनी ने हाल में इस नए सैंडविच को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि वह अब तक 20 लाख से ज्यादा ऐसे सैंडविच बेच चुकी है। सबवे ने Deli Hero कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए अपने पूरे ढांचे में आमूलचूल बदलाव किया जिसमें उसे दो साल से अधिक वक्त लग गया। कंपनी का कहना है कि यह ब्रांड के इतिहास में अब तक किया गया सबसे बड़ा बदलाव है। कंपनी ने डेली मीट स्लाइसर्स पर आठ करोड़ डॉलर से अधिक निवेश किया है और इसे 20,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में शुरू किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.