आज ही के दिन चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा, जानें 6 मार्च का इतिहास

Updated on 06-03-2023 05:33 PM
नई दिल्ली : 6 मार्च का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने 6 मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।
देश-दुनिया के इतिहास में छह मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
    • 1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।
    • 1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
    • 1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
    • 1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
    • 1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
    • 1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
    • 2004: उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।
    • 2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
    • 2020 : कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.