मध्‍य प्रदेश के इन तीन संभागों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Updated on 22-03-2025 04:40 PM
 भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि जबकि भारी वर्षा के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 21 मार्च, 2025 की दोपहर से रात के समय तक होने की संभावना है।
  • स्‍कायमेट वेदर के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलेंगी।
  • अगले 48 घंटों में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
  • रविवार से विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन वाली द्रोणिका के भी कमजोर पड़ने की संभावना है।
  • इस वजह से रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। बादलों के छंट जाने से दिन के तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

झारखंड के लिए मौसम अलर्ट

  • अगले कुछ घंटों के दौरान बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हज़ारीबाग़, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
  • अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
  • रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। उधर शुक्रवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।
  • रात का सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक ब्यौहारी में 87 मिलीमीटर वर्षा हुई।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
  • इसके अतिरिक्त दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका (विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन) बनी हुई है।
  • इस वजह से पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। मौसम विशेषज्ञ अजय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़कर आगे बढ़ चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.