चैंपियंस ट्रॉफी- अंपायर नितिन मेनन का पाकिस्तान जाने से इनकार

Updated on 06-02-2025 12:46 PM

भारत के पूर्व गेंदबाज और ICC रेफरी जवागल श्रीनाथ और अंपायर नितिन मेनन ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। मेनन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। वहीं, श्रीनाथ ने एक अखबार से बातचीत में कहा है कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ICC से छुट्टी मांगी थी क्योंकि वह पिछले चार महीनों से सीरीज के लिए घर से बाहर थे।

टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में होना है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जा रही है। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे।

नितिन मेनन नहीं जाएंगे पाकिस्‍तान 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र के बताया, मेनन ने पाकिस्तान की यात्रा न करने का फैसला किया है। उन्‍होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया।

मेनन ICC नियमों के कारण दुबई में अंपायरिंग नहीं कर सकते थे। नियमों के मुताबिक दो टीमों के बीच किसी भी मैच में अपने-अपने देश के अंपायर नहीं हो सकते। भारत सभी मैच दुबई में खेलेगा, ऐसे में वह इन मैचों में अंपायरिंग नहीं कर सकते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC मेनन को चैंपियंस ट्रॉफी रोस्टर में रखना चाहती थी, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान की यात्रा न करने का फैसला किया।

नितिन मेनन का करियर

नितिन मेनन ने अब तक 40 टेस्ट में अंपायरिंग की है। इनमें वह 30 बार मैदान और 10 बार टीवी अंपायर रहे। वनडे में मेनन 75 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वहीं, टी-20 में भी उन्होंने 75 मैचों में अंपायरिंग की है।

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 12 अंपायरों और 3 मैच रेफरी की लिस्ट जारी की

मेनन के इंकार करने के बाद ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 12 अंपायर और 3 मैच रेफरी के नाम का ऐलान किया है। जिसमें कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। हालांकि, ICC ने मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की। ICC ने अपने बयान में कहा, 12 अंपायरों का एक पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा जिसमें से छह अंपायर 2017 में शामिल थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग करने वाले अंपायर

कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन

मैच रेफरी डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.