
पहाड़ों के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने हर साल लाखों पर्यटक पचमढ़ी पहुंचते है। यहां पर्यटन निगम की भी होटल्स है जहां पर्यटक रात्रि विश्राम और भोजन कर सकते है। इनमें से एक यूनिट चंपक बंगला है जो लोक निर्माण विभाग से पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया गया था। इसके अलावा यहां पर्यटन निगम की एक और यूनिट नीलांबर है।
पर्यटन निगम चंपक बंगले में 561 लाख रुपए और नीलाम्बर में 556 लाख रुपए खर्च कर यहां कमरों का रिनोवेशन कराएगा। यहां पर्यटकों के लिए सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। आसपास के सौंदर्यीकरण, लेंडस्केपिंग का काम किया जाएगा। इकाईयों में पहुंचने वाले सड़क, पेयजल और सीवरेज लाइनों को ठीक किया जाएगा।
कमरों में नये सिरे से फ्लोरिंग और छतों के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। रंग-रोगन भी होगा। इन सभी कामों के लिए निगम ने निजी ठेकेदारों से प्रस्ताव बुलाए है अगले 11 माह में यह सभी काम पूरे किए जाने है।