चम्बल परियोजना नीमच को बनाएगी पंजाब, हरियाणा के समतुल्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 24-02-2024 11:43 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। पार्वती-काली सिंध-चम्बल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी। नीमच अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। यह इलाका फसलों से लहलहाएगा। नीमच पंजाब और हरियाणा के समतुल्य होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड़ की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 593.48 करोड़ के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड़ लागत के विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किये। डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा और स्व. सुन्दरलाल पटवा का सम्मान पूर्वक स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच के विकास से संबंधित जो प्रमुख घोषणाएं कीं इसमें नीमच में स्टेडियम निर्माण, श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल एवं फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच की बंगला बगीचा से जुड़ी राजस्व समस्या का निराकरण, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास, कुकड़ेश्वर में शासकीय महाविद्यालय, सिंगौली में स्नातकोत्तर कॉलेज, जावद में वर्तमान 40 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, रतनगढ़ सामुदायिक केंद्र का उन्नयन, जावद से मोरवन डबल रोड निर्माण शामिल है।

प्रमुख भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 558 करोड़ लागत से स्थापित हो रही दो कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाईयों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच के औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 135 करोड़ की लागत से स्थापित हो रही विश्वेश्वरैया डेनिम प्रा.लि. कपड़ा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई एवं 450 करोड़ लागत की मेसर्स स्वराज सूटिंग्स प्रा.लि. की कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाई का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इन दोनों कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाइयों में लगभग 2500 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 करोड़ 98 लाख लागत के लालपुरा तालाब योजना एवं 2.5 करोड़ की लागत से कायाकल्प 2.0 के अतंर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच में मैसर्स स्वराज सूटिंग्स प्रा.लि. द्वारा 150 करोड़ की लागत से झांझरवाड़ा में स्थापित कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। इस इकाई में 600 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच में सेतु निगम की 1.93 करोड़ की लागत के रतलाम नसीराबाद मार्ग पर ग्वालटोली नाले पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल, 1.10 करोड़ की लागत से पुलिस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत पुरानी पुलिस कॉलोनी में पुलिस पेट्रोल पम्प  एवं मोडी, खातीखेड़ा, धनगांव, कौज्या, बरवाड़ा, देवरान एवं पलासिया में 0.49 करोड़ लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं सीएमएचओ आवास के कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही आजीविका मिशन के तहत ग्राम मेढ़की में 0.44 करोड़ की लागत से निर्मित, रोजगार के लिए वर्कशॉप, एवं 0.37 करोड़ की लागत से ग्राम जुनापानी, बधावा एवं लुहारिया जाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित कृषक सुविधा केंद्रों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच नगर पालिका के वार्ड नम्बर 7 में 0.32 करोड़ की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य एवं पुलिस लाइन्स कनावटी में 0.28 करोड़ की लागत के लॉन टेनिस खेल मैदान का भी लोकार्पण किया।\


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.