चंबल का बंदूकबाज नहीं, स्पिन का जादूगर है... कुंबले वाले अंदाज में झटके सभी 10 विकेट, हैट्रिक भी है शामिल

Updated on 07-01-2023 06:21 PM
नई दिल्ली: चंबल का नाम सामने आते ही सबसे पहले जो छवि जेहन में उभरती है वह बंदूकबाजों की होती है। डकैतों की होती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही है। चंबल की धरती से स्पिन का जादूगर निकला है। उसने महान भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले के अंदाज में पारी के सभी 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से कराए गए एक टूर्नामेंट में युवा अनुज ने उज्जैन के खिलाफ यह कारानामा किया।
मेजर एमएम जगदाले ट्राफी (अंडर-15) क्रिकेट टूर्नामेंट में चंबल का मुकाबला उज्जैन से था। इस मुकाबले की दूसरी पारी में जब बैटिंग करने उज्जैन की टीम उतरी तो अनुज की भयंकर वाली बॉलिंग देखने को मिली। इस युवा स्पिनर ने अपनी गेंदों पर उज्जैन के बल्लेबाजों को खूब नचाया। उसने सिर्फ एक स्पैल की बॉलिंग की और सभी 10 विकेट चटका डाले। उन्होंने 10.3 ओवर में 24 रन देकर यह रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान 3 ओवर मेडन भी रहे।

आखिरी 3 विकेट रहे हैट्रिक
यही नहीं, अनुज ने जो आखिरी 3 विकेट लिए वह हैट्रिक भी थी। इस तरह उज्जैन की टीम 119 रनों पर ढेर हो गई। चंबल ने यह मुकाबला 290 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। अनुज ने पहली पारी में भी 6 विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने मैच में 16 विकेट चटकाए। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब मध्य प्रदेश की ओर से कराए गए टूर्नामेंट में एक पारी के सभी 10 विकेट एक गेंदबाज ने लिए हैं। इससे पहले 2016 में उज्जैन के लेग स्पिनर पलाश कोचर ने होशंगाबाद के खिलाफ पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
टेस्ट में 3 गेंदबाजों ने ही एक पारी में 10 विकेट झटके हैं
उल्लेखनीय है कि भारत के लिए अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1998-99 में एक पारी के सभी विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया था। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ 2021 में यह कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में तीन बार ही ऐसा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.