बिना हेलमेट वाहन चालकों की चालानी कार्यवाही ने पकड़ी रफ्तार

Updated on 11-10-2022 04:50 PM

डिंडोरी
याता यात विभाग द्वारा लगातार चलान की कार्यवाही कर लोगो को समझाईस भी दी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिए निर्देश अनुसार दिनांक 06/10/22 से 20/10/22तक विशेष अभियान हेलमेट लगाने को लेकर चलाया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में थाना यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन चालकों में वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य यातायात जागरूकता अभियान डिंडोरी में चलाया जा रहा है ।अभियान में बैनर पोस्टर एवं पंपलेट वितरण किए जा रहे हैं एवं जो वाहन चालक यातायात के नियमों का बखूबी पालन करते हुए एवं हेलमेट लगाए मिले उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुष्प एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया।

शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात अमले द्वारा चलानी कार्यवाही की गई

डिंडौरी शहर के मुख्य चौराहों अवंती बाई चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा, बस स्टैंड में यातायात पुलिस स्टाफ के द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले यात्रियों के अभियान में अब तक 47 चालान काटे गए।

 ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैंकों और पेट्रोल पंप में जाकर दी गई समझाइस

थाना प्रभारी यातायात उप निरीक्षक राहुल तिवारी एवं स्टाफ सउनि. रामरूप विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह , ओम सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आर.रोहित पटेल,भूपेंद्र डोल्हारे के द्वारा कस्बा डिंडोरी में स्टेट बैंक जाकर ब्रांच मैनेजर और बैंक स्टाफ को हेलमेट लगाने तथा बैंक में आने वाले हितग्राहियों को सख्ती से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई। साथ में यातायात जागरूकता को लेकर वाहन चालकों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।

यातायात जागरूकता के तहत अच्छे वाहन चालकों का किया सम्मान

हेलमेट लगाने को लेकर प्रोत्साहन स्वरूप यातायात पुलिस जवान सहा.उप. निरीक्षक ओम सिंह,प्रवीण सिंह,रामरूप विश्वकर्मा, यातायात स्टाफ के द्वारा अच्छे वाहन चालक जिन्होंने यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते पाए गए उनका गुलदस्ता एवं गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.