चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर की चाकू मार की हत्या:जबलपुर में दुकान पर चाय पीता, रुपए मांगने पर धमकाता था; मां से बदतमीजी की तो कर दिया मर्डर

Updated on 31-08-2022 09:19 PM

जबलपुर में एक चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जो वजह सामने आई वह चौंकाने वाली है। हिस्ट्रीशीटर रोज फ्री में चाय पीकर जाता था और रुपए मांगने पर धमकाने लगता। मंगलवार रात जब दुकानदार ने उससे रुपए मांगे तो उसने चांटा मार दिया। समझाने आई मां को भी धक्का दे दिया। इससे चायवाले को गुस्सा आ गया और उसने बदमाश की हत्या कर दी।

गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि गाजी नगर में मुकद्दर की चाय की दुकान है। रफी उर्फ रसिया उसके यहां रोज चाय पीने आता था और बिना रुपए दिए ही चला जाया करता था। मुकद्दर जब भी उससे रुपए मांगता, तो वह धमकाते हुए विवाद करता। बीती रात करीब साढ़े 10 बजे रफी दुकान पर पहुंचा। चाय पीने के बाद वह जाने लगा तो मुकद्दर ने कहा- रफी भाई चाय के पैसे दे दो। पहले के भी बहुत बकाया हैं। यह सुनते ही रफी आगबबूला हो गया और मुकद्दर को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। कहा- रुपए मांगने की हिम्मत कैसे की।

मां को गिराया तो बेटे ने उठा लिया चाकू
शोर-शराबा सुन दुकान के पीछे रहने वाली मुकद्दर की मां बाहर आ गई। उसने रफी को कहा, विवाद मत करो। इस पर गुस्साए रफी ने महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया। मां के साथ हुई हाथापाई को देख मुकद्दर भी गुस्सा हो गया और दुकान पर रखा चाकू उठा लिया। उसने चीखते हुए रफी पर एक के बाद एक कई वार किए। चाकू रफी के गले में जा घुसा, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। खून से सने रफी को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद दुकान पर ही बैठा रहा मुकद्दर
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर ही चाकू लिए मां के साथ बैठा रहा। उसने कहा- रोज-रोज फ्री में चाय पीकर जाता था। रुपए मांगों को धमकाता था। परेशान हो चुका था, क्या करता। मां के साथ हाथापाई करता देख गुस्सा आ गया और यह सब हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.