चैत्र नवरात्रि मेला: डोंगरगढ़ के लिए ट्रेनों में विशेष व्यवस्था

Updated on 14-03-2026 12:43 PM

रायपुर । चैत्र नवरात्रि के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल व्यवस्थाएँ की हैं। 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, कुछ गाड़ियों का विस्तार और एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 68742/68741 गोंदिया–दुर्ग–गोंदिया मेमू पैसेंजर को अस्थायी रूप से रायपुर तक विस्तारित किया जा रहा है। वहीं 68729/68730 रायपुर–डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया गया है। इसके अलावा 06886/06885 डोंगरगढ़–दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 19 से 27 मार्च के बीच कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से माँ बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकें। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.