राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष आज भोपाल में:प्रदेश के 30 गंभीर मामलों पर होगी सुनवाई

Updated on 12-12-2024 01:50 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को भोपाल में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पुराना सचिवालय में होने वाली है। दोपहर एक बजे से होने वाली जनसुनवाई में भोपाल और आस-पास के जिलों की महिलाओं को बुलाया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुनवाई के दौरान सामने आने वाले मामलों में त्वरित निराकरण की कार्यवाही करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के 30 गंभीर मामलों में सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही भोपाल और आस-पास के जिलों से आने वाली 90 से 100 शिकायतें भी सुनी जाएंगी। रहाटकर इसके बाद भोपाल संभागायुक्त कार्यालय में महिला थानों के अफसरों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग 'आपके द्वार' कार्यक्रम में हो रही जनसुनवाई

महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग 'आपके द्वार' कार्यक्रम कर रहा है। इसके अंतर्गत जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतें सुनी जा रही हैं। जनसुनवाई में महिलाओं के लंबित मामलों के समाधान और उनके मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

आयोग ने भोपाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को समस्याओं की जानकारी देने के लिए बुलाया है। उन्हें कहा गया है कि यदि वे किसी प्रकार की समस्या से जूझ रही हैं, तो वे जनसुनवाई में भाग लेकर आयोग तक समस्या पहुंचाएं।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद की महापौर रही हैं विजया

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद ) की महापौर भी रह चुकी हैं। पुणे यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएट और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट विजया को महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्री बाई फुले पुरस्कार मिल चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.