दिल्ली में कांग्रेस सांसद से चेन छीनी:DMK सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं

Updated on 04-08-2025 01:45 PM

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन के पास की है। वे DMK सांसद रजती के साथ सैर कर थीं, तभी जब स्कूटी पर सवार बदमाश ने घटना को अंजाम दिया।

चेन खींचने की वजह सांसद की गर्दन पर चोट आ गई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुधा ने सुधा ने लेटर लिखक पुलिस, स्पीकर और गृह मंत्रालय को शिकायत की है। गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर में कहा, 'मेरी चार से ज्यादा सॉवरेन (करीब 32 ग्राम) वजन की सोने की चेन खो गई और मैं इस आपराधिक हमले से बहुत सदमे में हूं।'

सुधा तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद हैं। अभी संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। चाणक्यपुरी में जहां उनसे चेन छीनी गई, वह इलाका दिल्ली के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। यहां कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास हैं।

सांसद बोलीं- स्कूटी पर चेहरा ढंककर आया था बदमाश 

पुलिस में दर्ज शिकायत में कांग्रेस सांसद ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 6.15-6.20 बजे के बीच हुई। वह DMK सांसद रजती के साथ चाणक्यपुरी स्थित पोलिश दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, इस दौरान स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति सामने से धीरे-धीरे सांसद सुधा रामकृष्णन की तरफ आया। आरोपी ने हेलमेट पहना था और चेहरा पूरी तरह से ढंका हुआ था। वह सांसद के पास पहुंचा और उनकी गर्दन से सोने की चेन छीनकर भाग गया।

सांसद सुधा ने बताया कि इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट आई और कपड़े भी फट गए। किसी तरह गिरने से बचकर हम दोनों मदद के लिए चिल्लाए। हमें दिल्ली पुलिस का एक गश्ती वाहन दिखाई दिया, जिससे हमने शिकायत की।'

सुधा ने गृह मंत्री से कहा- दिल्ली में महिलाएं सेफ नहीं 

कांग्रेस सांसद सुधा ने अमित शाह को लेटर में लिखा, 'चाणक्यपुरी जैसे हाई सिक्योरिटी जोन, जहां कई दूतावास और संरक्षित संस्थान हैं, वहां एक महिला सांसद पर इस तरह का हमला बहुत चौंकाने वाला है। अगर एक महिला दिल्ली के इस हाई सिक्योरिटी वाले जोन में सेफ नहीं चल सकती, तो हम और कहां सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।'

सुधा ने कहा, 'महिलाएं अपनी सुरक्षा, जान और कीमती सामान की चिंता किए बिना अपना काम कैसे कर सकती हैं।' सांसद ने शाह से जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की और कहा कहा, 'कृपया सुनिश्चित करिए कि मेरी सोने की चेन वापस मिल जाए और मुझे न्याय मिले।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.