सचिन से पहले ही जड़ी थी सेंचुरी, विराट कोहली के इस अय्यार की दीवानी हो गई थीं लड़कियां

Updated on 24-03-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार एक बार फिर सब पर चढ़ने वाला हैं। आईपीएल की शहनाईयां बहुत जल्द पूरे भारत में बजने वाली हैं। 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होने जा रहा है जिसका पहला मैच गुजरात टाइटंस और चिन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि आज हम ना तो किसी टीम और ना ही उनके द्वारा जीती गई आईपीएल ट्रॉफीज के बारे में बात करने वाले हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे टेलेंटेड खिलाड़ी की जिसने सचिन तेंदुलकर से पहले ही आईपीएल में शतक जड़ दिया था। यह खिलाड़ी विराट कोहली का दोस्त भी रह चुका है। आइये इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
मनीष पांडे आईपीएल में शतक जड़ने वाले थे पहले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष पांडे आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए डेकन चार्जर्स के खिलाफ गजब का शतक जड़ा था। मनीष ने 114 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद पांडे की चारों ओर हवा बन गई थी। पांडे भी विराट कोहली की तरह एक स्टाइलिश क्रिकेटर हैं। मनीष को भी उनके शुरुआती करियर में कई बार लड़कियों के साथ देखा गया है। साथ ही वह आरसीबी और अपने अंडर 19 के दिनों में विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं।
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का करेंगे प्रतिनिधित्व

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे को खरीदा था। ऐसे में वह जल्द ही डीसी की नीली और लाल जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। मनीष पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके अलावा बात करें पांडे के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 160 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.9 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3648 रन बनाए हैं। आईपीएल में मनीष के बल्ले से 1 शतक के साथ 21 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.