दिल से निकली सेंचुरी, अनुष्का की आंखों से निकले आंसू, फिर विराट ने ये क्या किया?

Updated on 22-05-2023 09:54 PM
बैंगलोर: जीत की खुशी, हार का गम, किसी बात पर गुस्सा... अगर इन सभी भावों को ठीक से समझना हो तो क्रिकेट मैदान पर विराट कोहली को देखा जा सकता है। वह खुशी में खुश होते हैं, हार का दुख उनके चेहरे पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। अगर गुस्सा होते हैं तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में। कोहली ने शतक लगाया तो दिल ठोक दिया। स्टैंड में बैठी अनुष्का ने भी पति के लिए दिल खोल दिया तो हार के बाद वह अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए।

गुजरात टाइटंस से हार के बाद विराट कोहली के आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेल रहे विराट कोहली अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। रविवार को आईपीएल 2023 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस पर जीत की जरूरत थी। विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद भी आरसीबी मुकाबले को अपने नाम नहीं कर सकी।

साफ दिखी विराट की निराशा

शुभमन गिल ने छक्के से शतक पूरा करके गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में जीत दिलाई। इस छक्के ने ही आरसीबी को लीग से बाहर भी कर दिया। इससे पहले विजय शंकर का कैच लेने की कोशिश में विराट कोहली के घुटने में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह डग आउट में चले गए थे। जब शुभमन गिल का शतक पूरा हुआ तो विराट कुर्सी पर बैठे ताली बजाते दिखे। लेकिन इसके तुरंत बाद उनकी निराशा भी साफ नजर आई।

अनुष्का ने लुटाया था प्यार

विराट कोहली ने इस मुकाबले में 101 रनों की पारी खेली। आईपीएल इतिहास में वह सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह लगातार दूसरे मैच में उनका शतक है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी विराट के बल्ले से शतक निकला था। यह मैच देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में आई थीं। उन्होंने शतक पूरा होने के बाद विराट कोहली को स्टैंड्स से फ्लाइंग किस भी दिया।

पानी की बोतल को पटका

विराट कोहली ने अपनी टीम की हार के बाद निराश होकर पानी का बोतल पटक दिया। हालांकि यह निराशा चंद सेकंड के लिए ही थी। वह तुरंत उठकर मैदान के अंदर गए और शुभमन गिल को बधाई दी। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के साथ उन्हें हंसकर बात करते हुए भी देखा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.