OMG 2 के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट, फिल्‍म में अक्षय कुमार का किरदार बदलने की सलाह

Updated on 31-07-2023 02:40 PM
अक्षय कुमार की फिल्‍म 'ओह माय गॉड 2' की रिलीज हो अब सिर्फ 11 दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक फिल्‍म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं दिया है। मेकर्स और CBFC के बीच मीटिंग्‍स का दौर जारी है, जबकि 11 अगस्‍त को फिल्‍म की रिलीज डेट है। इस बीच खबर है कि केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने 'OMG 2' के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही फिल्‍म में अक्षय कुमार के किरदार यानी भगवान श‍िव के अवतार को भी बदलने की सलाह दी है। बहुत संभव है कि अगले हफ्ते फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो जाए, लेकिन फिल्‍म 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं, इसको लेकर संशय की स्‍थ‍िति बनी हुई है।

समझा जा रहा है कि अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी 'OMG 2' का ट्रेलर फिल्‍म की रिलीज डेट से एक हफ्ते पहले रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म टीजर पहले से ही सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। हालांकि, टीजर में भी नीचे अब 'सर्टिफिकेट मिलना अभी बाकी है' लिखा जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड फिल्‍म को A सर्टिफिकेट देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके साथ ही 20 कट्स भी लगाए हैं। जबकि अब खबर है कि CBFC ने फिल्‍म में अक्षय कुमार के 'भगवान श‍िव' के किरदार पर आपत्त‍ि जता दी है और इस किरदार को ही बदलने की मांग की है।

समझा जा रहा है कि अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी 'OMG 2' का ट्रेलर फिल्‍म की रिलीज डेट से एक हफ्ते पहले रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म टीजर पहले से ही सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। हालांकि, टीजर में भी नीचे अब 'सर्टिफिकेट मिलना अभी बाकी है' लिखा जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड फिल्‍म को A सर्टिफिकेट देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके साथ ही 20 कट्स भी लगाए हैं। जबकि अब खबर है कि CBFC ने फिल्‍म में अक्षय कुमार के 'भगवान श‍िव' के किरदार पर आपत्त‍ि जता दी है और इस किरदार को ही बदलने की मांग की है।

पोस्‍टपोन हो सकती है 'OMG 2', कोर्ट जा सकते हैं मेकर्स

अक्षय कुमार के अलावा 'OMG 2' में पंकज त्र‍िपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल, गोविंद नामदेव भी हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताते हैं कि मेकर्स फिल्‍म की रिलीज को पोस्‍टपोन करने की तैयारी कर रहे हैं। वह सेंसर बोर्ड के कट्स और सर्टिफिकेट के ख‍िलाफ कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र ने 'ईटाइम्‍स' को बताया, 'मेकर्स फिल्‍म को शायद अब 11 अगस्‍त को रिलीज न करें। फिल्‍म पोस्‍टपोन हो सकती है। साथ ही वह कोर्ट में रिव्‍यू कमिटी और सेंसर बोर्ड के कट्स को चैलेंज करने वाले हैं। अभी फिल्‍म के प्रमोशन का काम भी बाकी है।'

11 अगस्‍त को सनी देओल की 'गदर 2' से होना है क्‍लैश

'OMG 2' साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्‍म 'OMG' का सीक्‍वल है। पिछली फिल्‍म में अक्षय कुमार भगवान कृष्‍ण के अवतार बने थे और उनके साथ परेश रावल की जोड़ी थी। आगामी 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में सनी देओल की 'गदर 2' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्‍स ऑफिस पर दोनों फिल्‍मों का क्‍लैश होना है। लेकिन जैसे हालात हैं, बहुत संभव है कि अब 11 अगस्‍त को 'गदर 2' स‍िनेमाघरों में अकेले रिलीज होगी। वैसे, जानकारी के लिए यह भी बता दें कि 'OMG 2' पहले OTT पर रिलीज होनी थी। लेकिन फिर अचानक इसे थ‍िएटर्स में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.