आचार्य विद्यासागर और समयसागर का मनाया गया अवतरण दिवस:भोपाल में सैकड़ों युवाओं ने भक्ति भजनों के साथ धर्म प्रभावना यात्रा निकाली

Updated on 08-10-2025 12:56 PM

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 7 अक्टूबर को विद्योदय युवा महासंघ के तत्वावधान में भव्य धर्म प्रभावना यात्रा (वाहन रैली) निकाली गई।

रैली में सैकड़ों युवा हाथों में ध्वज और आचार्य श्री के चित्र लिए हुए डीजे की धुन पर भक्ति भजन गाते और नारे लगाते हुए शामिल हुए। संगठन के प्रवक्ता दीपेश जैन ने बताया कि धर्म प्रभावना यात्राएं शहर के विभिन्न क्षेत्रों चौक, लालघाटी, भेल, करोंद, नेहरू नगर, कोलार और 1100 क्वार्टर सहित अन्य इलाकों से निकलीं। सभी रैलियां बोर्ड ऑफिस चौराहा होते हुए अवधपुरी स्थित विद्या प्रमाण गुरुकुलम पहुंचीं, जहां मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में गुरु गुणगान दिवस मनाया गया।

इससे एक दिन पूर्व आचार्य श्री के स्मरण में हमीदिया अस्पताल में भोजन एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के बंधुओं ने जांच कराकर लाभ लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक जैन अभिराज, यश जैन, हिमांशु जैन, उज्जवल जैन, अंशुल जैन, अक्षय जैन, अर्पित जैन, सजल जैन, अजय जैन एवं दीपेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.