बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

Updated on 19-03-2026 12:37 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया गया है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन के इस मनमानी और धोखेबाजी को लेकर पेरेंट्स में नाराजगी है। यही वजह है कि यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि प्रवेश के समय स्कूलों ने सीबीएसई से संबद्ध होने का दावा किया था। इसी आधार पर पूरे शिक्षा सत्र में बच्चों को सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराई गई।

बता दें कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और नारायण ई-टेक्नो स्कूल सहित कई स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई करने के बाद छात्र-छात्राओं को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने के लिए मजबूर किया गया है।

CBSE पैटर्न पर दे चुके हैं एग्जाम

दरअसल स्कूल प्रबंधन इन छात्र-छात्राओं का एनवल एग्जाम भी ले लिए हैं, जिसमें उन्हें सीबीएसई पैटर्न के सवाल पूछे गए, लेकिन राज्य शासन ने इस बार 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स के लिए सीजी बोर्ड एग्जाम लेने का फैसला लिया है, जिसके कारण इन स्कूलों के 5वीं और 8वीं कक्षा के बच्चों को सीजी बोर्ड एग्जाम देने के लिए मजबूर किया गया।

सीबीएसई ने नहीं दी है मान्यता, इसलिए हुआ विवाद

सीबीएसई स्कूलों की मान्यता के लिए 12वीं तक कक्षाएं संचालित होना अनिवार्य है, लेकिन ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मिशन अस्पताल रोड, व्यापार विहार ब्रांच और नारायण ई-टेक्नो स्कूल सहित कई स्कूल में केवल 8वीं कक्षा संचालित है।

इस कारण सीबीएसई ने इन स्कूलों को मान्यता नहीं दी है। इस स्थिति में स्कूल प्रबंधन राज्य शासन से मान्यता लेकर स्कूलों का संचालन कर रहे हैं, जहां नियमों को दरकिनार कर सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई कराई जा रही है।

पेरेंट्स के बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने बनाई जांच कमेटी

छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने के लिए दबाव बनाने के बाद स्कूलों की गड़बड़ियां सामने आई, जिसके बाद से पेरेंट्स में गहरी नाराजगी है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित और परेशान परिजनों ने स्कूल और कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

बात नहीं बनी तो उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात कर शिकायत की। विवाद बढ़ते देख अब शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी बनाई है। शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जिसे सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

टीम में सहायक संचालक जेके शास्त्री, पी. दासरथी और तखतपुर के बीईओ शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.