भोपाल डीआरएम ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी, 20,000 रुपये की रिश्वत के साथ अधिकारी गिरफ्तार

Updated on 10-01-2023 07:07 PM

भोपाल: सीबीआई (CBI Raids In Bhopal) ने भोपाल डीआरएम ऑफिस में छापेमारी की है। डीआरएम ऑफिस में तैनात एक 42 वर्षीय रेलवे अधिकारी को सीबीआई की टीम ने रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार भगत सेटलमेंट सेल में तैनात था। उसने सेवानिवृत्त एक कर्मचारी से उनकी पेंशन बकाया और भत्तों के भुगतान के लिए 25 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने सीबीआई में शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज किया था।

पीड़ित कर्मचारी ने आरोपी अधिकारी के साथ डील की। वह 20 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गया। रिश्वत के लिए वह बकाया राशि जारी करने में अनावश्यक विलंब कर रहा था। सीबीआई एएसपी अतुल हजेला के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई की टीम में इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, अभिषेक सोनकर, आरके सारथी, इंद्रेश कुमार और सब इंस्पेक्टर सुभाष तोमर शामिल थे। भगत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। बाद में उनके कार्यालय और आवासीय परिसर की तलाशी ली गई है। मंगलवार को उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई की कार्रवाई के बाद डीआरएम ऑफिस में हड़कंप मच गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.