टेलीग्राम पर 2000 रुपए में पेपर बेचते पकड़ाया:भिंड से आरोपी गिरफ्तार, 12वीं में आई थी सप्लीमेंट्री

Updated on 23-02-2025 01:18 PM

टेलीग्राम एप में एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं का पर्चा लीक करने का झांसा देकर छात्रों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम विंग की टीम आरोपी को भिंड से गिरफ्तार कर भोपाल लाई। उसकी पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है।

वह पेपर के बदले एक से 2 हजार रुपए ठग रहा था। अब तक 100 छात्रों से ठगी की जानकारी सामने सामने आई है। आरोपी ने टेलीग्राम पर बनाए तीन ग्रुपों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो लगा रखा था। इससे छात्र भ्रमित होकर उसके जाल में फंस रहे थे। पता चला है आरोपी को पिछले साल 12वीं में सप्लीमेंट्री आई थी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई ग्रुप और चल रहे हैं जो बोर्ड के फर्जी पेपर बेच रहे हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम पर तीन ग्रुप चला रहा था। उससे जुड़ने वाले छात्रों को असली पेपर लीक का झांसा देकर सैंपल पेपर थमा देता था।

कुछ दिन पहले ही माशिमं ने ऐसे ग्रुपों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तबसे एक टीम ग्रुप चलाने वालों को ट्रेस कर रही थी। अभी और भी कई ग्रुप हैं, जिनके बारे में पता लगा रहे हैं। यहां करें शिकायत पेपर लीक का दावा करने वालों की शिकायत 9479990636 या 1930 पर कर सकते हैं।

टेलीग्राम पर ग्रुप देख आया आइडिया : आरोपी का मोबाइल जब्त करने के साथ ​2 सिम और दो बैंकों के एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस उसके खातों की जानकारी निकाल रही है।

एसआई अंकित नायक ने बताया कि टेलीग्राम पर इस तरह के ग्रुप देखने के बाद आरोपी को यह आइडिया आया। पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया। छात्रों को ठगने के लिए आरोपी ने एमपी बोर्ड क्लास 12वीं पेपर लीक, एमपी बोर्ड पेपर ऑफिशियल नाम से ग्रुप बना रखे थे। साइबर विंग ने यह सभी ग्रुप डिलीट करवा दिए हैं। अब बाकी ग्रुप के बारे में पता किया जा रहा है।

पर्सनल वॉट्सएप चैट से भेजता फर्जी पेपर : जांच में सामने आया है आरोपी शिवम क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट लेता था। फिर रकम भेजने वाले के पर्सनल वॉट्सएप चैट कर फर्जी पेपर (सैंपल पेपर) भेजता था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया काफी समय पहले उसने यह ग्रुप बना लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.