देश में सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड मध्यप्रदेश के पशुपालकों को

Updated on 18-04-2023 05:58 PM

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि मार्च 2023 तक देश में सर्वाधिक 2 लाख 36 हजार 331 किसान क्रेडिट कार्ड मध्यप्रदेश के पशुपालकों को उपलब्ध करवाये गये। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से पशुपालन के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 2 लाख रूपये तक कार्यशील पूँजी केसीसी में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्य शासन द्वारा योजना में 01 प्रतिशत सामान्य और समय पर भुगतान करने पर 04 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान सहायता दी जाती है।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पशुपालन और मत्स्य व्यवसायिक किसानों की कार्यशील पूँजी आवश्यकताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को पशुपालन की गतिविधियों शामिल करते हुए 3 लाख रूपये और नवीन किसान क्रेडिट धारकों को 2 लाख रूपये की क्रेडिट लिमिट दी जायेगी। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी क्रेडिट कार्ड धारकों को 2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान और समय पर भुगतान करने पर 3 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.