संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर जोन में सड़कों पर मवेशियों का डेरा

Updated on 20-07-2023 12:18 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर जोन की अनेक सड़कों पर मवेशियों ने डेरा बना लिया है। सुबह से रात तक एक सड़क से दूसरी सड़क पर घूमते मवेशी, जिनमें बैल एवं सांड भी शामिल हैं, नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में बेकाबू सांड ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। घायल महिला ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद भी जिम्मेदार खामोश हैं।

दरअसल कई गोपालक गाय एवं बैल को दिन के समय सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे सड़कें जाम हो रही हैं। लोग गोमाता को सड़क पर ही रोटी और घास खिलाते हैं, इससे गंदगी हो रही है। परेशान नागरिक लंबे समय से इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सांड की टक्कर से लीना खूबचंदानी नामक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया था लेकिन अब नगर निगम फिर खामोश बैठ गया है।

पार्षद भी नाराज, नहीं हो रही सुनवाई

बैरागढ़ के अलावा गांधीनगर में भी सड़कों पर आवारा कुत्ते एवं मवेशी बैठे रहते हैं। पार्षद भी इस पर नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। पार्षद लक्ष्मण राजपूत का कहना है सड़कों पर घूमते मवेशियों से लोग पेरशान हैं। नागरिक इसके लिए हमें दोषी मानते हैं। हम अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। गंदगी भी फैल रही है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है कि संबधित अधिकारियों को मवेश पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जोन के स्वास्थ्य प्रभारी रविकांत औदिच्य के अनुसार मवेशियों को बीच सड़क पर घास खिलाने वालों को समझाइश दी जा रही है। गंदगी फैलाने वालों पर स्पाट फाइन किया जा रहा है। कुछ स्थानों से मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस पहुंचाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.