भोपाल में कैट शो कॉम्पिटिशन:10 हजार से लेकर ​​​​​​​5 लाख कीमत तक की बिल्लियां कर रही पार्टिसिपेंट्स

Updated on 15-12-2024 02:04 PM

भोपाल में रविवार को कैट शो कॉम्पिटिशन हो रहा है। इसमें 10 नस्ल की 300 बिल्लियां हिस्सा ले रही हैं। यहां 5 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक बिल्ली आप देख सकते हैं।

यह शो सुबह 10 बजे से कोहेफिजा के लेक व्यू गार्डन में हो रहा है। फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया, 'शहर में चौथी बार कैट शो होने जा रहा है। सबसे खास मेनकून बिल्ली भी इसका हिस्सा होगी। यह उत्तरी अमेरिका की नस्ल है। बिल्लियों में सबसे लंबी होती है।'

फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया की प्रमुख नाजनीन खान के मुताबिक, 'इस शो का मकसद बिल्ली पालने वालों को प्रोत्साहित करना है। हम इससे पहले भोपाल में 2019, 2022 और 2023 में कैट शो कर चुके हैं। देशभर में अब तक करीब 50 कैट शो किए हैं।'

शो में 5 पैरामीटर पर होगा बिल्लियों का रिव्यू कैट शो में शामिल बिल्लियों का रिव्यू तीन सदस्यीय ज्यूरी कर रही है। यही ज्यूरी तय करेगी कि शो में शामिल कौन सी बिल्ली शो स्टॉपर है। क्लब की प्रमुख नाजनीन ने बताया कि ज्यूरी बिल्लियों का रिव्यू पांच पैरामीटर पर करेगी। क्लब ने ज्यूरी को बिल्लियों के रिव्यू के लिए 1). ब्यूटीफिकेशन, 2). ब्रीड स्टैंडर्ड, 3). टेंपरामेंट, 4). हेल्थ और 5). हाइजीन पैरामीटर दिए हैं।

विजिटर्स मौके पर ले सकते हैं टिकट कैट शो में बिल्लियों की चैम्पियनशिप भी होगी। इसमें पार्टिशिपेट करने के लिए आप फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के इंस्टाग्राम पेज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। क्लब के साथ पहले से रजिस्टर्ड कैट ऑनर को 600 रुपए और नॉन रजिस्टर्ड को 1350 रुपए फीस देना होगी। आप विजिटर बनकर सिर्फ यह शो देखने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए टिकट मौके पर ही मिल जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.