विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र सघन चेकिंग के दौरान एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जप्त

Updated on 17-07-2026 12:16 PM
विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, में जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न अंतरजिला एवं प्रमुख चेकिंग पॉइंटों का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवढ़ा चुंगी चेकिंग पॉइंट का आकस्मिक भ्रमण किया इसी दौरान एक कार सवार युवक के कब्जे से करीबन ₹15,00,000 नकद राशि बरामद की गई। मौके पर एसएसटी को सूचना देकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एमपी-09-ZD-9082 स्कॉर्पियो वाहन से ₹21,19,000 नकद राशि बरामद की गई। वाहन स्वामी से राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार दतिया पुलिस द्वारा एक ही दिन में कुल ₹36,19,000 की नकद राशि बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दतिया पुलिस द्वारा विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रमुख मार्गों, अंतरजिला सीमाओं एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.