भोपाल जेल के कैदियों की फरारी के मामले संदिग्ध:कर्मचारियों की मिलीभगत का भी संदेह, DCP बोले- कंबाइन जांच रिपोर्ट जेल DG को सौंपेंगे

Updated on 18-03-2024 12:03 PM

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 5 महीने के भीतर 3 कैदी फरार हो चुके हैं। ये सभी गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। इनके फरार होने में जेल के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस कर्मियों की मिलीभगत का भी आला अफसरों को अंदेशा है। इसके चलते पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल जेल डीजी को पत्र लिख रहे हैं। जिसमें कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच कराने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का बात कही जाएगी। तीनों कैदियों की फरारी की पुलिस भी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। हालांकि, फरार कैदियों में से 2 को गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा जा चुका है। तीसरे की तलाश जारी है।

कैदी को छोड़कर चाय पीने चला गया पुलिस कर्मी

ताजा मामला 27 फरवरी 2024 का है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल से फरार हुए कैदी धनश्याम अजय गौर को पुलिस अब तक तलाश नहीं सकी। इस मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आई है। वह कैदी को हमीदिया ले गया था। वहां उसे अकेला छोड़कर खुद चाय पीने चला गया। इसका फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक हत्या के प्रयास के मामले में बंद धनश्याम अजय को हर्निया के इलाज के लिए सिलवानी जेल से भोपाल ट्रांसफर किया गया था।

प्रहरी को चकमा देकर गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया

2 महीने पहले 29 दिसंबर 2023 को भोपाल सेंट्रल जेल का कैदी नदीम खान उर्फ फायर ब्रिगेड भाग निकला। उसे भी इलाज के लिए हमीदिया हॉस्पिटल ले जाया गया था। उसे हत्या के प्रयास के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है। उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में बताया कि वह गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जेल प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला था।

फांसी की सजा पाया बंदी भी फरार हो चुका

14 अक्टूबर 2023 को भी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर कैदी रजत सैनी फरार हो गया था। उसने खजूरी इलाके में अपने दोस्त की हत्या कर लाश को जला दिया था। फरार हुए बंदी रजत सैनी को पुलिस ने बुधनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया था। उसने ग्वालियर जेल से मिली पैरोल के बाद फरार होने के बाद वर्ष 2022 में खजूरी सड़क थाना इलाके में एक निर्दोष युवक अमन दांगी की नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में रजत को फांसी की सजा सुनाई गई है।

पुराने जेल वार्ड में 6 महीने से लगे हैं ताले
भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया हॉस्पिटल में कैदी वार्ड नहीं है। यहां पुरानी बिल्डिंग में बने जेल के कैदियों के वार्ड को 6 महीने पहले बंद कर दिया गया है। अब इलाज के लिए आने वाले कैदियों को बीमारी से संबंधित जनरल वार्ड में रखा जाता है। जहां कोई विशेष इंतजाम नहीं है। सामान्य मरीजों के बीच कुख्यात बंदियों को रखा जा रहा है। यही कारण है कि बीते महीनों में तीन कैदी इस अस्पताल से फरार हो चुके हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.