दुनिया में 30 साल में 80 फीसदी बढ़े मामले, 50 से कम उम्र वाले आ रहे चपेट में, नई स्टडी ने डराया

Updated on 06-09-2023 02:16 PM
एडिनबर्घ: कैंसर लगातार युवाओं को अपना शिकार बना रहा है। अपनी तरह के सबसे बड़े अध्ययन में 50 साल से कम उम्र के कैंसर पीड़ितों की संख्या में तीन दशक में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शुरुआती कैंसर के वैश्विक मामले 1990 में 18.2 लाख थे, जो 2019 में बढ़कर 32.6 लाख हो गई है। जबकि 40, 30 या उससे कम उम्र के लोगों की कैंसर से होने वाली मौतों में 27 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। शोध से पता चला है कि हर साल 50 से कम उम्र के दस लाख से ज्यादा लोग कैंसर से मर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स अभी भी इन मामलों में बढ़ोतरी के पीछे के कारणों को समझने के शुरुआती चरण में हैं। BMJ ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के लेखकों का कहना है कि खराब आहार, शराब और तंबाकू का इस्तेमाल शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा इसके कारकों में एक हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, '1990 के बाद से दुनिया भर में शुरुआती कैंसर की घटनाओं और मौतों में वृद्धि हुई है। स्वस्थ खानपान, तंबाकू और शराब के सेवन से दूर रह कर स्वस्थ जीवन शैली को अपना कर प्रारंभिक कैंसर के बोझ को कम किया जा सकता है।'

कैंसर के बढ़ रहे मामले

पूर्व में हुए अध्ययनों से भी पता चला है कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 50 साल से कम उम्र के वयस्कों में कैंसर की घटनाएं बढ़ी हैं। वर्तमान में हुई स्टडी स्कॉटलैंड में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय और चीन के हांग्जो में झेजियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के नेतृत्व में की गई है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 29 तरह के कैंसर को कवर करने वाले 204 देशों के डेटा का विश्लेषण किया।

क्या पता चला शोध में?


शोधकर्ताओं ने 1990 और 2019 के बीच बदलाव का पता लगाने के लिए 14 साल से 49 साल की उम्र के सभी लोगों में आए नए मामलों, मौतों और स्वास्थ्य पर होने वाले असर के जोखिम कारकों को देखा। साल 2019 में 50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर के नए मामलों की कुल संख्या 32.6 लाख थी। 1990 के आंकड़ों की तुलना में यह 79 फीसदी की बढ़ोतरी है। स्तन कैंसर के मामले बढ़े हैं। 1990 और 2019 के बीच शुरुआती श्वासनली और प्रोस्टेट कैंसर के मामले तेजी से बढ़े। कैंसर से 2019 में 10.09 लाख लोगों की मौत हुई, जो 1990 से 27 फीसदी ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.