कोर्ट में लंबित मामला, इधर जिला पंचायत से गोठान निर्माण की अनुमति

Updated on 09-12-2022 10:21 PM
बिलासपुर संभागायुक्त कोर्ट में निजी जमीन के स्वामित्व को लेकर मामला लंबित है। इधर जिला पंचायत बिलासपुर ने मुख्यमंत्री भूपेेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गस्र्वा, घुस्र्वा व बाड़ी के क्रियान्वयन में ऐसी चूक कर दी कि जिला पंचायत बिलासपुर व जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जवाब पेश करना होगा। निजी जमीन पर गोठान निर्माण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने आला अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने गोठान निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

बिलासपुर निवासी अब्दुल ने अपने वकील के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि ग्राम पेंड्रीडीह में खसरा नंबर 249, 282 व 262 में 14 एकड़ 21डिसमील जमीन है। ये पैतृक जमीन है। वर्ष 1928-29 का मिसल पेश करते हुए कहा है कि मिसल दस्तावेज में उक्त जमीन उनके दादा के नाम पर दर्ज है। याचिकाकर्ता ने बताया कि 30 अप्रैल 2019 को कमिश्नर कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए दस्तावेज में जरूरी सुधार की बात कही थी।

कोर्ट के आदेश पर 21 सितंबर 2020 को कमिश्नर कोर्ट के समक्ष आवेदन पेश करते हुए तहसीलदार व पटवारी को दस्तावेज में संशोधन के लिए निर्देशित करने की मांग की थी। पटवारी रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर कोर्ट ने मिसल दस्तावेज में उक्त जमीन को छोटे बड़े झाड़ का जंगल बताते हुए आवेदन को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में तहसीलदार और पटवारी द्वारा पेश राजस्व दस्तावेज का हवाला दिया था। राजस्व मंडल के आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राजस्व मंडल में याचिका पेश करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के निर्देश पर याचिकाकर्ता ने अपने वकील के जरिए राजस्व मंडल में अपील पेश की है। राजस्व मंडल में मामले की सुनवाई अभी लंबित है। इधर ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह के प्रस्ताव के आधार पर जिला पंचायत से गोठान निर्माण की अनुमति दे दी है।

याचिकाकर्ता ने निर्माण कार्य पर रोक की मांग

निजी जमीन पर गोठान निर्माण पर रोक की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने बताया है कि कमिश्नर कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए राजस्व मंडल में अपील पेश की गई है। अपील पर सुनवाई चल रही है। गोठान के लिए जब उनकी जमीन को ग्राम पंचायत द्वारा सीमांकन किया जा रहा है उस वक्त भी सरपंच व पंचों को इस बात की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी मनमानी करते हुए गोठान का निर्माण किया जा रहा है। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.