छात्रावास में 8 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला, मां का आरोप-एसआई को स्कूल संचालक ने सौदेबाजी के लिए भेजा

Updated on 02-05-2024 12:16 PM
भोपाल। राजधानी में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में पीड़‍िता की मां ने अरेरा हिल्स थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) प्रकाश राजपूत पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने कहना है कि स्कूल संचालक ने उसे सौदेबाजी के लिए भेजा था।जबकि एसआइ महिला का परिचित बताया जा रहा है। वह ही बच्ची का प्रवेश कराने के लिए ज्ञानगंगा स्कूल पहुंचा था। मिसरोद थाने में तैनाती के दौरान से वह स्कूल प्रबंधन से परिचित रहा है।

पुलिस ने जिन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है, उसमें एक वार्डन से तो पुलिस ने लंबी पूछताछ कर ली है। जबकि बाकी दो संदेही आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस ने फोन लगाकर उनको बुलाने के लिए संपर्क किया,लेकिन दोनों के फोन बंद जा रहे थे।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक मिसरोद थाने में मौजूद रहे और आरोपितों की पहचान की कोशिश कर रहे थे, पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज से कोई सुराग नहीं मिल पाया है।इधर,पुलिस उपायुक्त श्रृदा तिवारी ने रेप की पुष्टि की बात जरूर कही और कहा कि शिकायत की एक बात को चेक किया जा रहा है।

बच्ची के सामने सभी को लाना चाहिए

मासूम बच्ची की मां जब कोर्ट में बच्ची के 164 के बयान दिलवाने के दौरान साथ में थी। उस समय पत्रकारोंसे बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि पुलिस को हमारी ओर से सीधी शिकायत आरोपित के नाम लेकर की गई है तो पुलिस ने मामले अज्ञात आरोपित पर एफआइआर क्यों कि? यह बात मेरी समझ में नहीं आया हैं । यह बात पुलिस के आला अधिकारियों को समझनी चाहिए। पुलिस को सभी आरोपितों के बेटी के सामने लाना चाहिए। मेरी बेटी उनको पहचान लेगी। अगर आरोपित भाग जाता है तो पुलिस इसके लिए जिम्मेदार होगी। मैंने एफआइआर कराने के लिए कभी मना नहीं किया है। सोमवार देर रात कर ली और पुलिस ने जो लिखवाए , वह मैंने लिखकर दे दिया।

वार्डन ने बयान esa कहा , बच्चियों के साथ ही सोती हूं

पुलिस ने वार्डन से इस मामले में पूछताछ की तो उसने साफ कहा कि वह बच्चियों के साथ ही सोती है। एक कमरें में चार बच्चियां रहती है। इसके अलावा उसने इस प्रकार की घटना से इनकार किया है।वहीं इस मामले के दो संदेहियों से पुलिस संपर्क किया तो उनके मोबाइल बंद मिले हैं।

जितने मुंह उतनी बातें

महिला ने उन आरोप पर बात की , जिसमें उन पर कई लोगों को परेशान करने के आरोप पर कहा है कि जितने मुंह उतनी बातें हैं। कोई कुछ भी कहता रहे, मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। वह बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेगी।इसलिए वह इन बाताें पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं।

मां का आरोप एसआइ को स्कूल संचालक ने भेजा

बच्ची की मां ने बताया कि अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई।तब एसआइ प्रकाश राजपूत अस्पताल आया। उसने कहा कि मुझे मोदी साहब ने भेजा है। यह सब क्या लगा रखा है, बच्ची को लेकर चलो। शिकायत दर्ज मत कराओ, इसके एवज में तुम्हें रकम दिला दूंगा। यह 29 अप्रैल की रात की बात है, तब पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की थी। अगले दिन मंगलवार की शाम को दोबारा थाने पहुंची, वहां बैठी रही तब केस दर्ज किया गया।एसआइ प्रकाश हमारा परिचित है।उसके लाइन हाजिर होने की खबरें देर रात चलती रही,लेकिन पुलिस कमिश्नरी से ऐसा कोई आदेश नहीं निकला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.