श्रद्धा वालकर जैसा केस : दिल्ली के पांडव नगर में मां-बेटा गिरफ्तार, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे, धीरे-धीरे ठिकाने लगाए

Updated on 28-11-2022 06:03 PM
दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही एक केस और सामने आया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. साथ ही इस मामले में एक महिला और उसका बेटे गिरफ्तार भी किया गया है. पाडंव नगर के रहने वाले अंजन दास की हत्या इसी साल जून में कर दी गई थी, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर घर में फ्रिज में रख दिये गए थे.

फिर रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग- अलग इलाको में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया. मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर फिर उसकी हत्या की गई. जानकारी के मुताबिक इस हत्या को अवैध संबंधों की वजह से अंजाम दिया गया. शव के टुकड़े ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक ने अवैध संबंध को लेकर जून में कथित तौर पर दास की हत्या कर दी थी. 

जिस शख्स का मर्डर किया गया, पहले उसे नींद की गोलियां दी गईं और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके शरीर को काट डाला, टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और उन्हें पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक दिया. पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि यह शरीर के टुकड़े फेंकने जाते हुए वक्त की फुटेज है, जिसमें दीपक के पीछे उसकी मां पूनम नजर आ रही हैं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.