अमेरिका में एपल के खिलाफ आईफोन मोनोपॉली को लेकर मुकदमा

Updated on 22-03-2024 01:12 PM

अमेरिकी न्याय विभाग (US डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) ने गुरुवार को टेक कंपनी एपल पर मुकदमा दायर किया है। उसमें आईफोन मैन्युफैक्चरर पर अत्यधिक लागत के जरिए स्मार्टफोन मार्केट में अवैध रूप से एकाधिकार (मोनोपॉली) जमाने और कॉम्पिटिशन को कम करने का आरोप लगाया गया है।

डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया कि एपल अपनी मार्केट पावर का इस्तेमाल कंज्यूमर्स, डेवलपर्स, कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट, पब्लिशर्स, स्मॉल बिजनेस और मर्चेंट्स से ज्यादा पैसा कमाने के लिए करता है। डिपार्टमेंट का यह भी आरोप है कि एपल के जरिए अपनाई गई नीतियों से कंज्यूमर्स और एपल की कुछ सर्विस के साथ कॉम्पिटिशन करने वाली छोटी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है।

एपल पर सुपर ऐप्स क्रिएशन को रोकने का भी आरोप
मुकदमे में एपल पर सुपर ऐप्स के क्रिएशन को रोकने का भी आरोप लगाया गया है। मेटा जैसी अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां लंबे समय से आईफोन पर ऐसे सुपर-ऐप्स लॉन्च करना चाहती हैं।

कंपनी के खिलाफ मुकदमे की खबर के कारण गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर एपल के शेयर में 4.09% की गिरावट देखने को मिली।

एपल ने कहा- तथ्यों और कानून के आधार पर यह मुकदमा गलत
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा,'कंज्यूमर्स को इसलिए अधिक कीमत नहीं चुकानी चाहिए क्योंकि कंपनियाँ एंटीट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करती हैं। यदि इसे चुनौती न दी गई, तो एपल अपने स्मार्टफोन एकाधिकार को मजबूत करना जारी रखेगा।'

वहीं एपल ने कहा है कि यह मुकदमा हमारी पहचान और उन सिद्धांतों को खतरे में डालता है जो एपल के प्रोडक्ट्स को कॉम्पिटेटिव मार्केट में अलग पहचान दिलाते हैं। यह मुकदमा,' तथ्यों और कानून के आधार पर गलत है, और हम इसको डिफेंड करेंगे।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यदि यह मुकदमा सफल रहा तो इससे एक खतरनाक मिसाल कायम होगी, जिससे सरकार को लोगों की टेक्नोलॉजी डिजाइन करने में सख्ती बरतने का अधिकार मिल जाएगा।

पिछले साल एपल ने अमेरिका में लेटेस्ट स्मार्टवॉच की बिक्री रोकी थी
पिछले साल दिसंबर में एपल ने लेटेस्ट वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 की बिक्री पर रोक लगाई थी। कंपनी ने ये फेसला इन स्मार्टवॉच में दिए गए ब्लड ऑक्सीजन फीचर के पेंटेट विवाद के कारण लिया था। हालांकि, बाद में US कोर्ट ऑफ अपील से कंपनी को राहत मिल गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.