पीड़ित की शिकायत पर पिपलानी थाने में बिल्डर पर केस:नौकर को घर का लालच देकर रजिस्ट्री कराता रहा, मांगने पर हत्या की धमकी

Updated on 31-01-2025 12:53 PM

पिपलानी पुलिस ने रॉयल हेरिटेज बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स के जीशान अली पर मामला दर्ज किया है। टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मुताबिक रामपाल 2007 से 2016 तक रॉयल हेरिटेज बिल्डर्स के यहां काम करता था। 2014 में बिल्डर जीशान ने ग्राम बिलखिरिया खुर्द के किसानों से 14.82 एकड़ जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी ली थी।

बाद में यह जमीन रामपाल के नाम रजिस्ट्री करवा दी गई। जीशान ने रामपाल से वादा किया था कि इस रजिस्ट्री के बदले वह उसे एक मकान देगा। 12 अक्टूबर 2024 को जीशान ने रामपाल से आधार कार्ड मांगा, ताकि जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी नीतिश ठाकुर को दी जा सके। आरोप है कि रामपाल ने उससे अपना हिस्सा मांगा तो जीशान ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

13 अक्टूबर को इंद्रपुरी में हुई मुलाकात के दौरान रामपाल ने जीशान को याद दिलाया कि उसने मकान और रकम देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं दिया। इस पर जीशान गुस्से में आ गया और जातिगत टिप्पणी कर धमकी दी कि परिवार सहित जान से मरवा देगा।

पहले भी कर चुका है जमीन पर कब्जे: रामपाल ने पुलिस को बताया कि जीशान ने कई लोगों की जमीन हड़प ली है और उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी ने रामपाल के खिलाफ झूठी शिकायत भी करवाई। घटना के बाद रामपाल और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.