कार्लसन ने चौंकाते हुए जीता 9वां ब्लिट्ज खिताब, अर्जुन ने जीता दिल, पीएम मोदी ने की तारीफ

Updated on 31-12-2025 12:39 PM
दोहा: नार्वे के सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर दिखाया है कि वे दुनिया के नंबर-1 चैस प्लेयर क्यों हैं? कार्लसन ने खुद को एंडगेम जीनियस साबित करते हुए रिकॉर्ड 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज टाइटल अपने नाम कर लिया है। फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर नॉदिरबेक एब्दयूसतारोव को हराकर खिताब जीता। दो दिन पहले उन्होंने यहीं वर्ल्ड रैपिड चैस चैंपियनशिप का भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ल्ड ब्लिट्ज में कार्लसन समेत कई दिग्गजों को चौंकाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को सेमीफाइनल में शॉकिंग हार के चलते ब्रॉन्ज मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा है। हालांकि अर्जुन ने अपने खेल से इस टूर्नामेंट में सभी का दिल जीता है और उनकी टेक्निक की तारीफ कई दिग्गज चैस प्लेयर करते दिखाई दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्जुन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए बधाई दी है।

कार्लसन ने 3 गेम तक टाई रहने के बाद जीता खिताब

कार्लसन और एब्दयूसतारोव के बीच खिताबी मुकाबला चार गेम तक चला। पहले तीनों गेम को दोनों प्लेयर्स ने 1.5-1.5 अंक लेकर टाई पर खत्म किया, लेकिन चौथे गेम में कार्लसन कई यूनिक चाल लेकर उतरे, जिनका जवाब उज्बेक ग्रैंडमास्टर के पास नहीं था। नतीजतन उन्होंने 2.5-1.5 के अंतर से मुकाबला खत्म करते हुए ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया। इसे हैरान करने वाला ही माना जा सकता है, क्योंकि कार्लसन क्वालिफाइंग (स्विस राउंड) के दौरान पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए थे और उन्हें कई हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि 11वें राउंड तक वह सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए भी नहीं दिख रहे थे।

अर्जुन ने सबसे आगे रहते हुए बनाई थी सेमीफाइनल में जगह

19वें राउंड के बाद अर्जुन एरिगेसी ने 15 अंक के साथ नंबर-1 पोजिशन पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनके बाद अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना (14 पॉइंट्स) थे। इसके बाद 19वें राउंड में ड्रॉ की बदौलत कार्लसन (13.5 पॉइंट्स) और एब्दयूसतारोव (13 अंक) को सेमीफाइनल के आखिरी दो स्थान मिले थे। इस समय तक अर्जुन को ही खिताब का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन 2021 के वर्ल्ड रैपिड चैंपियन एब्दयूसतारोव ने उन्हें सेमीफाइनल में अपनी चालों से एकतरफा तरीके से परास्त कर दिया। एरिगेसी को 0.5-2.5 के अंतर से हार का सामना करके दोहा में अपने दूसरे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले रविवार को रैपिड चैस में भी वे पोडियम पर तीसरे नंबर पर दिखाई दिए थे। दूसरे सेमीफाइनल में मैग्नस कार्लसन ने फाबियानो कारुआना को 3-1 के अंतर से हराकर फाइनल का टिकट कटवाया और फिर रिकॉर्ड 9वां खिताब जीत लिया।

'शतरंज में भारत की तरक्की जारी' पीएम मोदी ने की अर्जुन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को दोहा में दूसरा ब्रांज मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,'शतरंज में भारत की तरक्की जारी है। दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अर्जुन एरिगेसी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनका कौशल, धैर्य और जुनून काबिले तारीफ है। उनकी ये सफलताएं युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.