उत्तरी सागर में 3000 कार ले जा रही कार्गो शिप में लगी आग, भारतीय नाविक की मौत, दूतावास ने दी ये जानकारी

Updated on 27-07-2023 01:46 PM
द हेग: उत्तरी सागर में करीब 3,000 कार को लेकर जा रहे एक मालवाहक जहाज में बुधवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गयी है और अन्य घायल हो गए हैं। पुर्तगाल तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह इस जहाज को डूबने से बचाने पर काम कर रहा है। यह जहाज प्रवासी पक्षियों के एक अहम पर्यावास के करीब है। तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि चालक दल के 23 सदस्यों को जहाज से निकालने के लिए नौकाओं तथा हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास भी सक्रिय हो गया है।

एक जीवनरक्षक नौका के कैप्टन ने पुर्तगाली प्रसारणकर्ता 'एनओएस' को बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों ने जान बचाने के लिए जहाज से समुद्र में छलांग लगा दी और उन्हें एक जीवनरक्षक नौका की मदद से बचाया गया। आपात सेवाओं ने बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों की हड्डियां टूट गईं, कुछ झुलस गए और कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तथा उनसभी उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता ली वर्सटीग ने टेलीफोन पर कहा, ''अभी स्थिति पर नजर रखने तथा आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर कई नौकाएं हैं।'' यह जहाज वैडन सागर में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पुर्तगाली और जर्मन द्वीपों के समीप है। वैडन सागर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और यह स्पष्ट नहीं है कि चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई। फ्रीमैंटल हाइवे' जहाज जर्मनी के ब्रीमरहेवन बंदरगाह से मिस्र के पोर्ट सेड जा रहा था जब पुर्तगाल के एमीलैंड द्वीप से करीब 27 किलोमीटर उत्तरी दिशा में उसमें आग लग गयी।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि हम उत्तरी सागर में जहाज फ्रीमेंटल हाईवे से जुड़ी घटना से बहुत दुखी हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई और चालक दल घायल हो गया। भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और उनके शव को वापस लाने में सहायता कर रहा है। दूतावास शेष 20 घायल चालक दल के सदस्यों के भी संपर्क में है, जो सुरक्षित हैं और चिकित्सा सहायता प्राप्त कर रहे हैं। डच अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के समन्वय से हर संभव सहायता दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.