कैरी ने छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपका:इंग्लिस ने सिक्स लगाकर सेंचुरी लगाई

Updated on 23-02-2025 02:21 PM

चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। लाहौर स्टेडियम में बेन डकेट के 165 रन के दम पर इंग्लिश टीम ने 351/8 का स्कोर बनाया। जवाब में जोश इंग्लिस के शानदार 120 रन के चलते टीम ने 15 बॉल रहते टारगेट चेज कर लिया।

शनिवार को कई मोमेंट्स देखने को मिले। लाहौर स्टेडियम में भारत का नेशनल एंथेम बजा। कैरी ने छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपका। आर्चर के कैच ड्रॉप से कैरी की फिफ्टी पूरी हुई।इंग्लिस ने सिक्स लगाकर सेंचुरी लगाई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच से पहले गद्दाफी स्टेडियम में अचानक भारत का राष्ट्रगान बज गया। स्टेडियम एडमिनिस्ट्रेशन ने फौरन इसमें सुधार किया। हालांकि, इस दौरान स्टेडियम मौजूद दर्शक हैरान रह गए।

यह पूरा वाक्या तब हुआ जब टॉस के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम अपने राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंची थीं। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजना था, लेकिन गलती से भारत का राष्ट्रगान चला दिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें 'भारत भाग्य विधाता' सुनाई दे रहा है। हालांकि, कुछ सेकेंड्स में भारतीय राष्ट्रगान को बंद कर दिया गया और दोबारा से ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान लगाया गया।

कैरी ने छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा

इंग्लैंड ने दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर पहला विकेट गंवाया । फिल सॉल्ट 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन ड्वारशस ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। कैरी ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।

 अम्पायर्स कॉल पर रूट आउट हुए

31वें ओवर में इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। जो रूट 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने LBW आउट किया। जम्पा की बॉल पर रूट ने स्वीप किया, बॉल पैड पर जा लगी। अंपायर के आउट देने पर रूट ने DRS लिया। रिव्यू में पता चला की बॉल लेग स्टंप को हिट कर रही थी।

बाउंड्री से डकेट की सेंचुरी

32वें ओवर में बेन डकेट ने सेंचुरी पूरी की। उन्होंने स्पेंसर जॉनसन के ओवर की 5वीं बॉल पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 95 बॉल का सामना किया।

आर्चर के कैच ड्रॉप से कैरी की फिफ्टी पूरी

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 38वें ओवर में एलेक्स कैरी को जीवनदान मिला। आदिल रशीद ने ओवर की आखिरी बॉल फुल लेंथ पर फेंकी, कैरी ने स्वीप शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर खड़े जोफ्रा आर्चर ने आसान-सा मौका गंवा दिया। यहां कैरी 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.