
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले उमाकांत राय (50) भोपाल में 23वीं बटालियन में आरक्षक थे। उनकी ड्यूटी टेनिस कोर्ट में थी। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचे। वह टेनिस कोर्ट के रूम में बैठे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और सीने में दर्द उठा। इस पर उन्हें तुरंत जवाहर चौक स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन उनका शव लेकर गाजीपुर रवाना हो गए हैं।
उमाकांत राय 23वीं बटालियन में आरक्षक के रूप में पदस्थ थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी दिल्ली में पढ़ाई करती हैं। बेटा भोपाल में इंजीनियरिंग कर रहा है।