भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार ने चार लोगों को रौंदा:आईटीबीपी जवान कर रहा था ड्राइव, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated on 04-11-2025 01:03 PM

भोपाल में रेलवे स्टेशन पर एक कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर मुख्य सड़क की है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी का जवान दीपक उर्फ राजेंद्र कार चला रहा था। वह अपने किसी गेस्ट को लेने कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से रेलवे स्टेशन पर आया था। इस दौरान उसने चार अलग-अलग लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय आरोपी जवान नशे में धुत्त था। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है। इस दौरान मौके पर भीड़ ने उसकी कार में भी तोड़ फोड़ कर दी।

टीआई अजय सोनी के मुताबिक आरोपी कार चालक का नाम दीपक उर्फ राजेंद्र पिता जगदीश है, जो कोकता स्थित आईटीबीटी कैंपस में रहता है। सोमवार रात को करीब आठ बजे भोपाल स्टेशन पर किसी गेस्ट को रिसीव करने अपनी प्राइवेट कार से आया था। स्टेशन के बाहर उसने तेजी स्पीड में लापरवाही से कार को चलाते हुए चार अलग-अलग युवकों को टक्कर मारी है।

घायलों को हमीदिया अस्पताल लाया गया कार की टक्कर से घायल चारों लोगों को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से एक युवक के पैर में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। टीआई कहना है कि आरोपी युवक का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद ही उसके नशे में होने की पुष्टि की जा सकेगी।

मंगलवारा थाना पुलिस ने कार चालक राजेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उसकी कार को थाने में खड़ा कर लिया है। कार आरोपी चालक के ही नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी राजेंद्र के अधिकारियों को भी पुलिस ने सूचना दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.