भोपाल में कार ने दो लोगों को रौंदा, गंभीर घायल:आरोपी चालक फरार, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

Updated on 21-07-2025 12:51 PM

भोपाल के आईएसबीटी के पास नीले रंग की हैच बेक कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सोमवार की सुबह करीब नौ बजे का है। भागने के प्रयास में आरोपी चालक ने बाइक सवार युवकों को करीब 20 मीटर तक घसीट दिया। हालांकि बाइक कार के बंपर में फंस चुकी थी। लिहाजा आरोपी कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया।

इधर, पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज कहां चल रहा है, फिलहाल जानकारी नहीं है। किसी भी अस्पताल से पुलिस को घायलों की सूचना नहीं भेजी गई है। कार को कब्जे में लिया गया है। नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जाएगी। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि आईएसबीटी के पास हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर तस्दीक कराने पर एक कार मिली है।

चश्मीद बोले- घायलों की हालत नाजुक

पास में बिखरा हुआ सामान और खून के निशान मिले। लोगों ने कार चालक द्वारा बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने की बात कही है। हालांकि घायलों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। आस पास के अस्पतालों में घायलों को चेक कराया जा रहा है।

अस्पताल से पीएमएलसी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक है। एक युवक स्पॉट पर ही बेसुध हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.