कप्तान रोहित ने कहा - सभी प्लेयर्स फिट, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी

Updated on 03-01-2024 02:49 PM

केप टाउन में दूसरे टेस्ट से पहले मंगलवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें रोहित ने कहा, सभी प्लेयर्स इस समय फिट है, हमने प्लेइंग इलेवन फिलहाल पक्की नहीं की है।

रवींद्र जडेजा पीठ में ऐंठन की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनके दूसरे टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ था। इस बीच अब रोहित ने तस्वीर साफ कर दी है।

प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा दिखाना होगा - रोहित
तेज गेंदबाजों के फेवर में विकेट होने के बावजूद भारतीय पेसर्स के खराब प्रदर्शन पर रोहित बोले, यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। जैसा कि मैंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि प्रसिद्ध अपना पहला गेम खेल रहे हैं, जब आप अपना पहला गेम खेल रहे होते हैं तो हम सभी घबरा जाते हैं। हमे विश्वास दिखाना होगा।

नए खिलाड़ियों में ऊर्जा है - रोहित
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में नहीं है। वहीं, साउथ अफ्रीका में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे कम अनुभवी खिलाड़ी खेल रहे है।

इसपर सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, जो सामने है हमे उसे स्वीकार करना होगा, चाहे वह दो टेस्ट मैच हों या पांच टेस्ट मैच। हमे खेलना है और अच्छा खेलना है। गिल, श्रेयस और जायसवाल के बारे में आपने सही कहा कि उन्होंने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन वे कई सालों से टीम के साथ हैं। अगर आप ऐसी टीम के खिलाफ इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप अपने गेम को दूसरे स्तर पर ले जा सकते हैं।

आपको सकारात्मक होना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने गेम खेले हैं, चाहे आपने एक गेम खेला हो या सौ गेम। जब आप ऐसी परिस्थितियों में, ऐसी टीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, तो इससे आपको आगे बढ़ने के लिए काफी आत्मविश्वास मिलता है।

तेज गेंदबाजी में बदलाव के बारे में नहीं सोचा - रोहित
तेज गेंदबाजी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर रोहित बोले, मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, हालांकि हमने मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत की है। हमने प्लेइंग इलेवन पूरी तरह से तय नहीं की है। जाहिर है, हर कोई सिलेक्शन के लिए उपलब्ध है। चोट की कोई चिंता नहीं है। हम शाम को बैठेंगे और तय करेंगे कि क्या सही है।

सीरीज जीतेंगे नहीं, लेकिन जीतने भी नहीं देंगे - रोहित
सीरीज गंवाने के बावजूद युवा प्लेयर्स में जीत की भूख बनी हुई है। अगर इस उम्र में आप जीत के लिए भूखे नहीं हैं, तो खेलने का कोई मतलब नहीं है। सीरीज जीतना या सीरीज ड्रा कराना, यही लक्ष्य रहता है। विदेश में यदि आप ,सीरीज नहीं जीत सकते हैं, तो अपोनेंट को इसे जीतने से रोकना जरूरी है। हम भारत के बाहर खेल जीतने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। ड्रेसिंग रूम में हर समय इसी बारे में बातचीत होती है कि हम क्या कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.