रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार से निराश दिखे कप्तान फाफ डु प्लेसिस, साफ शब्दों में इनके सिर फोड़ा ठीकरा

Updated on 22-05-2023 09:40 PM
बैंगलोर: विराट कोहली (Virat Kohli) के लगातार दूसरे शतक के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सफर समाप्त हो गया। शुभमन गिल की शतकीय पारी भारी पड़ी और गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आरसीबी की इस हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। आरसीबी ने 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया।

क्या बोले डु प्लेसिस?

आईपीएल 2023 से बाहर होने पर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस काफी निराश देखें। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत निराशजनक है। हमारा मुकाबला आज मजबूत टीम से था। शुभमन ने अद्भुत शतक लगाया। दूसरी पारी में यहां काफी गीला था। पहली पारी में भी गेंद गीली थी, लेकिन दूसरी पारी में ज्यादा ग्रिप नहीं थी और हमें दूसरी पारी में कई बार गेंद बदलनी पड़ी।;

हार की क्या रही वजह?

आरसीबी का मध्यक्रम लीग में पूरी तरह फेल रहा। फाफ डु प्लेसिस ने मध्यक्रम के बल्लेबाज और बीच के ओवर की गेंदबाजों को हार की वजह माना। उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजी के नजरिए से टॉप 4 ने काफी अच्छा योगदान दिया। पूरे सीजन में मध्यक्रम ने रनों का योगदान नहीं दिया, खासकर पारी के अंत में। हमें बीच के ओवरों में भी शायद उतने विकेट नहीं मिले जितने हम चाहते।'

अभी भी पहले खिताब का इंतजार

आरसीबी 2008 से आईपीएल में खेल रही है। यह 16वां सीजन है और अभी तक टीम एक बार भी खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है। आखिरी बार 2016 में टीम ने फाइनल मुकाबला खेला था। तब हैदराबाद के खिलाफ उसे हार मिली थी। इससे पहले 2009 और 2011 में भी टीम फाइनल में पहुंची है। 2017 से 2019 के बीच टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची। 2020 से 2022 तक लगातार तीन साल प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी आरसीबी फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब एक बार फिर वे ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.