लगातार चार जीत के बाद हारी कैपिटल्स दीप्ति WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय

Updated on 09-03-2024 01:21 PM

यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 में जीत के रथ में सवार दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की रोमांचक जीत हासिल की है। यूपी की यह लगातार दो हार के बाद पहली जीत है, जबकि दिल्ली की लगातार चार जीत के बाद पहली हार है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब भी 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।

अरुण जेटली मैदान पर शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने हैट्रिक हासिल ली और 59 रन की पारी भी खेली। वे इस लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनी हैं।

दीप्ति शर्मा के नाम सीजन की पहली हैट्रिक दीप्ति शर्मा विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनी हैं। वे ऐसा करने वाली लीग की दूसरी गेंदबाज हैं। इजाबेल वॉन्ग के नाम लीग की पहली हैट्रिक दर्ज है। वॉन्ग पिछले सीजन में मुंबई की ओर से यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ हैट्रिक ली थी। दीप्ति ने इस सीजन की पहली हैट्रिक ली।

जेमिमा के 5 हजार टी-20 रन पूरे 

भारतीय बैटर जेमिमा रोड्रिग्ज के टी-20 क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे हो गए हैं। जेमिमा ने यूपी के खिलाफ 15 बॉल पर 17 रन की पारी खेली। उन्होंने छक्का जमाकर 5 हजार रन पूरे किए।

दिल्ली ने आखिरी 7 विकेट 25 रन बनाने में गंवाए

139 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली को 22 रन पर पहला झटका लगा। यहां शेफाली वर्मा 15 रन बनाकर आउट हुई। ऐसे में कप्तान मेग लेनिंग ने 60 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि वे जीत नहीं दिला सकीं। लेनिंग 46 बॉल की पारी में 12 चौके जमाए।

लेनिंग के बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी। टीम ने आखिरी 7 विकेट 25 रन बनाने में गंवा दिए। यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार विकेट चटकाए, जबकि ग्रेस हेरिस ने दो सफलताएं मिलीं।

खराब रही यूपी की शुरुआत, 10 रन पर पहला विकेट
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 10 रन के स्कोर पर किरण नवगिरे (5 रन) के रूप में पहला विकेट गंवाया। यहां से कप्तान एलिसा हीली ने दीप्ति शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 बॉल पर 46 रन की साझेदारी करके स्कोर आगे बढ़ाया। हीली ने 29 और शर्मा ने 59 रन की पारी खेली।

इस पार्टनरशिप को एलीस कैपसी ने हीली को आउट करके तोड़ा। हीली के आउट होने के बाद यूपी के विकेट गिरने लगे। दिल्ली से तितास साधु और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए। शिखा पांडे, अरुंधती रेड्‌डी, जेस जोनासेन और एलीस कैपसी को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कैप, मिन्नु मनी, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल और अश्वनी कुमारी

यूपी वारियर्ज : एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सर्वनी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टू, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टन, ताहलिया मैक्ग्रा, डेनियल (डैनी) व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर, पूनम खेमनार और गौहर सुल्ताना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.